छेड़खानी करने वालों से निपटने के लिए अजय देवगन ने दिया लेडीज़ को ये 'हथियार'
अजय देवगन ने कहा कि महिलायें कभी भी ये ना समझें कि वो किसी भी मामले में पुरुषों से कमजोर हैं और गलत काम करने वालों का मुकाबला नहीं कर सकतीं।
मुंबई। बेंगलुरू मॉस मोलेस्टेशन से बेहद ख़फा अजय देवगन और अर्जुन रामपाल ने देश की महिलाओं को सबल बनाने के लिए मार्शल आर्टस सीखने की सलाह देते हुए कहा है कि लेडीज़ को हमेशा अपनी सुरक्षा खुद ही करनी चाहिए।
मुंबई में शुक्रवार को फाइटिंग लीग के एक कार्यक्रम में पहुँचे अर्जुन रामपाल और अजय देवगन ने महिलाओं की सुरक्षा और बेंगलुरू जैसे हादसों पर कड़ी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा करने के लिए सेल्फ डिफेंस की कला सीखने की जरूरत है। मार्शल आर्ट्स जैसी कला सीखने के बाद महिलाओं में गजब का हौसला और लड़ने की ताकत हाल के दिनों में देखी गयी है, इसलिए आत्मरक्षा के लिए उन्होंने भी ये तकनीक अपनानी चाहिए। अजय देवगन ने कहा कि महिलायें कभी भी ये ना समझें कि वो किसी भी मामले में पुरुषों से कमजोर हैं और गलत काम करने वालों का मुकाबला नहीं कर सकतीं।
Exclusive: डीज़ल के चक्कर में रणवीर को भूली दीपिका , नहीं पूछी ये ख़ास बात
गौरतलब है कि अजय देवगन और अर्जुन रामपाल दोनों भी फिट रहने के लिए मार्शल आर्ट्स और बॉक्सिंग का अभ्यास करते रहते है। इतना ही नहीं अजय देवगन ने अपने शुरुवाती दिनों में मार्शल आर्ट्स खूब मेहनत की है। अजय इन दिन फिल्म बादशाहो की शूटिंग में बिजी हैं।