Move to Jagran APP

काजोल की बेटी न्यासा बेहद बोल्ड ड्रेस में मिस्ट्री ब्वॉय संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'गोविंदा का बेटा...'

न्यासा देवगन ने भले ही ​अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फैंन फॉलोइंग के मामले में वह बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। वहीं पैपराजी भी न्यास को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 12:37 PM (IST)
काजोल की बेटी न्यासा बेहद बोल्ड ड्रेस में मिस्ट्री ब्वॉय संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'गोविंदा का बेटा...'
Photo Credit : Kajol Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सिंघम यानी अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। न्यासा ने भले ही ​अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फैंन फॉलोइंग के मामले में वह बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। वहीं पैपराजी भी न्यास को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। इसी बीच अब न्यासा का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार रात को न्यासा अपने खास दोस्त संग डिनर डेट पर स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट्स मिल रहे हैं। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काजोल की बेटी न्यासा देवगन मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ डिनर पर देखी गईं। न्यासा का ये वीडियो बॉलीवुड के फेमस पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में न्यासा ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी औऱ वह खुले बालों में काफी प्यारी दिख रही हैं। वहीं उनका दोस्त ग्रीन कलर की टीशर्ट और डेनिम जींस में काफी हैंडसम नजर आ रहा है। वहीं दोनों ने अपने फेस पर मास्क लगा रखा है। न्यासा के साथ फिलहाल कौन है मास्क की वजह से साफ पता नहीं चल रहा है।

इस वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग न्यासा में काजोल की छवि बता रहे हैं तो कई उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर भी हैरानी जताते दिख रहे हैं। वहीं कई ऐसे यूजर भी हैं जो न्यासा को दोस्त को गोविंदा का बेटा बताते हुए कमेंट्स कर रहे हैं।

आपको बता दें कि काजोल की बेटी न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन इसी साल जुलाई में वह भारत वापस लौट आई हैं। बीते साल कोरोना वायरस फैलने पर न्यासा सिंगापुर से इंडिया आई थीं। कुछ दिन रुकने के बाद जब सिचुएशन नॉर्मल हुई तो न्यासा वापस गईं। न्यासा के साथ उनकी मां काजोल भी उनके साथ सिंगापुर में रुकीं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.