अजय देवगन को हुई सचिन तेंदुलकर वाली बीमारी, इलाज के लिए जा सकते हैं जर्मनी
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ गोलमाल सीरीज बनाई जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आई।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अजय देवगन के फैंस के लिए दुखद खबर आ रही है। दरअसल, अजय देवगन को अजय देवगन को टेनिस एल्बो हो गया है। अजय को इलाज के लिए जर्मनी जाने का सुझाव अनिल कपूर ने उन्हें दिया है।
फिल्म अभिनेता अजय देवगन को सचिन तेंदुलकर की तरह टेनिस एल्बो की समस्या हो गई है। जिसके चलते वह अब चाय का कप भी नहीं उठा पा रहे हैं। इस बात कि जानकारी एक वेब साईट ने दी है, जिसके अनुसार फिल्म अभिनेता अजय देवगन को lateral epicondylitis जिसे टेनिस एल्बो भी कहते हैं, हो गया है। इस बीमारी से सचिन तेंदुलकर भी उनके क्रिकेट करियर के दौरान ग्रसित हुए थे, जिसके चलते उन्हें क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ा था। इस बिमारी में कोहनी में दर्द होता है। इसका कारण कोहनी की हड्डी और मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण होती है। अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे है। इस फिल्म में को-स्टार अनील कपूर ने उन्हें इस बिमारी के इलाज के लिए जर्मनी जाने की सलाह दी है। इसके पीछे यह कारण भी है कि वह भी इस बीमारी से जूझ चुके हैं और उन्होंने उनका इलाज जर्मनी में ही कराया था। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द उत्तराखंड में होने वाली है।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार, भूमि पेडणेकर और सोनम कपूर को फाल्के फाउन्डेशन अवॉर्ड
गौरतलब है कि अजय देवगन बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं और उनके साथ फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी गोलमाल सीरिज बना चुके हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में इस बारे में निर्देशक रोहित शेट्टी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जल्द अजय देवगन के साथ कोई फिल्म बनाएंगे और इसकी बातचीत भी शुरू हो गई है लेकिन वह अभी इस बात का निर्णय नहीं कर पा रहे हैं की अजय देवगन के साथ वह गोलमाल बनाएंगे या सिंघम बनाएंगे या कुछ और। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि अभी अजय देवगन के साथ बात चल रही है और जल्द ही कोई ना कोई फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Avengers की कमाई ने Box Office पर मचाई तबाही, दुनिया के कई रिकॉर्ड ध्वस्त
आपको बता दें कि, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ गोलमाल सीरीज बनाई जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आई।