सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'अजय देवगन कायर हैं', एक्टर इस वजह से आए लोगों के निशाने पर
किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अपनी बात रखने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से ऐसे भी सितारे हैं जो इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अपनी बात रखने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से ऐसे भी सितारे हैं जो इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। वहीं मंगलवार को एक किसान आंदोलन के समर्थक ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की कार रोककर इस मामले में चुप रहने पर सवाल खड़े किए हैं।
मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे अजय देवगन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्मसिटी जा रहे थे। वह फिल्मसिटी के गेट में पहुंचने ही थे कि खुद को किसान समर्थक कहने वाले एक शख्स ने अजय देवगन की कार रोक ली और उनसे पूछने लगा कि किसानों को आंदोलन करते हुए 100 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अजय देवगन ने उनके समर्थन में कोई ट्वीट क्यों नहीं किया।
शख्स अभिनेता की कार के बिल्कुल सामने खड़ा था। जिसे देखकर आस-पास अफरा-तफरी छा गयी। लगभग 15 मिनट तक अजय की कार वहीं रुकी रही। पुलिस ने आकर अजय को वहां से निकाला। अजय फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर जा रहे थे, जो फिल्मसिटी में लगा हुआ है। ढिंढोशी पुलिस ने बाद में युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहां युवक के साथ मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि आरोपी सिर्फ किसान आंदोलन को लेकर अजय से बात करना चाह रहा था।
अब इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर 'अजय देवगन कायर हैं' ट्रेंड कर रहा है। लोग इस ट्रेंड के साथ अजय देवगन की आलोचना कर रहे हैं। HARMANDER SINGH नाम के यूजर ने अभिनेता की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'शर्म आनी चाहिए अजय'। Navneet kaur Sohi ने ट्विटर पर लिखा, 'सवाल करने पर शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया, देखो आगे क्या होता है।' Amrit Kaur ने लिखा, 'यह रील लाइफ के हीरो रियल लाइफ के हीरो (किसान) के सामने जीरो हैं'।
Shame on 🐕 devgun pic.twitter.com/Z0TpIABbdC— HARMANDER SINGH (@HARMAND88315596) March 2, 2021
Arresting a man for just questioning, what more to see ?? #अजय_देवगन_कायर_है pic.twitter.com/l9boaliapY— Navneet kaur Sohi💜🦋🌸 (@navneetkaursoh3) March 2, 2021
These reel life heroes are zero in front of our real heroes (farmers) ..#अजय_देवगन_कायर_है— Amrit Kaur (@Amuu213) March 2, 2021
इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अजय देवगन को किसान आंदोलन के मामले में चुप्पी साधने पर उनकी आलोचना की है। वहीं आपको बता दें कि उनकी कार रोकने वाले शख्स का नाम राजदीप सिंह बताया जाता है। उसे आईपीसी की धाराओं 341, 504 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अजय की कार रोक कर हंगामा करते युवक का वीडियो वायरल हो गया।