यूपी-बिहार के लड़कों में पॉपुलर था 90s का ये गाना, 32 साल पहले हर आशिक ने इसे सुनकर बहाए थे आंसू
32 साल पहले आई अजय देवगन की फिल्म का एक गाना इतना हिट हुआ कि आज भी ये दिल टूट ...और पढ़ें
-1782656215178_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। "पहला प्यार हमेशा अधूरा रह जाता है..." इस लाइन को मानों ऐसा लगता है इस गाने के सिंगर ने बहुत ही सीरियस ले लिया। आज हम जिस गाने के बारे में आपको बताने वाले हैं उसमें प्यार की तड़प साफ दिखती है।
32 साल पहले आई थी फिल्म
गीतकार समीर ने इसे बखूबी समझा और एक-एक शब्द को ऐसे ही पिरोया की ये सीधा दिल पर चोट करें। हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई अजय देवगन (Ajay Devgn), रवीना टंडन (Raveena Tandon) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की फिल्म दिलवाले (Dilwale) की।
-1782656680347.jpg)
यह भी पढ़ें- 'छी यार, कितना बेसुरा है...' Kumar Sanu का ये हिट गाना सुनकर भड़क गए थे अनु मलिक, स्टूडियो छोड़कर चले गए थे घर
इस फिल्म का एक गाना 'जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था' (Jeeta Tha Jiske Liye) आज भी हर टूटे दिल आशिक की पहली पसंद है। आपने इसे अक्सर बसों या ट्रक ड्राइवर्स को भी सुनते हुए सुना जरूर होगा। यह गाना गीतकार समीर ने लिखा था और नदीम श्रवण ने इसका म्यूजिक दिया था।
हर आशिक की प्लेलिस्ट में मौजूद है गाना
इस गाने के लिरिक्स कलेजा चीरने वाले हैं। 90 के दशक के हर आशिक की प्लेटलिस्ट में जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था जरूर शामिल होगा। इन गानों में बात ही ऐसी थी कि ये सीधा आपसे कनेक्शन कर पाते थे और दूसरा कुमार सानू की आवाज इस पर सोने पर सुहागा का काम कर रही है। इसे महसूस करके सुनने पर आंखों में पक्का आंसू आ जाएंगे।
-1782656697024.jpg)
सिर्फ दो करोड़ था फिल्म का बजट
हैरी बावेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी करण राजदान ने लिखी थी। इसके अलावा इस फिल्म के दूसरे गाने 'सातों जनम मैं तेरे', 'कितना हसीन चेहरा', 'मौका मिलेगा तो हम' आदि भी जबरदस्त हिट हुए। दिलवाले उस समय मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी थी। मूवी ने वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ का कलेक्शन किया था और एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। दिलवाले एक म्यूजिकल एक्शन-रोमांस फिल्म थी। इसकी कहानी एक सीधे-साधे लड़के और पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है।
