Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ajay Devgn Birthday: इस चीज को देख बच्चों की तरह कूदने लगते हैं अजय देवगन, बर्थडे पर काजोल ने पति की खोली पोल

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:48 AM (IST)

    आज अजय देवगन (Ajay Devgn Birthday) का 55वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के जन्मदिन पर चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे हैं। काजोल (Kajol) ने भी पति अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट किया है। यही नहीं काजोल ने अपने पति के लिए एक लम्बा-चौड़ा नोट लिख बताया है कि उन्हें क्यों बर्थडे पसंद है।

    Hero Image
    काजोल ने मजेदार अंदाज में अजय देवगन को विश किया बर्थडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ajay Devgn Birthday: शांत स्वभाव के लिए मशहूर अजय देवगन असल जिंदगी में कैसे हैं, यह बात उनकी पत्नी काजोल (Kajol) से अच्छा और कौन जानता है। हाल ही में, काजोल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए पति से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस पल को और खास बनाने के लिए काजोल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है और अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्ट के साथ-साथ काजोल ने अपने पति की टांग खिंचाई की और एक मजेदार राज खोल दिया। 

    काजोल ने पति को विश किया बर्थडे

    काजोल ने अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पति की एक तस्वीर एक्स पर शेयर की है। तस्वीर में अभिनेता पूल के किनारे काला चश्मा लगाए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ काजोल ने बताया है कि अजय देवगन अपने बर्थडे को लेकर बहुत एक्साइटेड होते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ajay Devgn Birthday: कॉलेज यार हैं अजय देवगन, बॉबी देओल और विंदू दारा सिंह, अपने ग्रुप के 'गुंडा' थे 'सिंघम'

    इस चीज के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं अजय देवगन

    'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस ने लिखा, "जब से मैं जानती हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर इतने एक्साइटेड रहते हैं कि आप केक के बारे में सोचते ही बच्चों की तरह उछल-कूद करने लगते हैं, ताली बजाते हैं और गोल-गोल घूम रहे होते हैं। मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करती हूं।"

    अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

    अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म शैतान से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं। अभिनेता की इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही वह मैदान, सिंघम अगैन, रेड 2, औरों में कहां दम था और दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- '25 साल बेमिसाल,' वेडिंग एनिवर्सरी पर Kajol ने यूं लुटाया पति Ajay Devgn पर प्यार