विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक बनेंगे अजय देवगन, जिन्होंने 1971 की जंग में 300 महिलाओं के साथ मिलकर रचा था इतिहास

By Mohit PareekEdited By:
Published: Thu, 02 Jan 2020 01:14 PM (IST)

Ajay Devgn As Vijay Karnik अजय देवगन अपनी अगली फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में विजय कार्णिक के किरदार में नजर आएंगे।

एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक बनेंगे अजय देवगन, जिन्होंने 1971 की जंग में 300 महिलाओं के साथ मिलकर रचा था इतिहास
एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक बनेंगे अजय देवगन, जिन्होंने 1971 की जंग में 300 महिलाओं के साथ मिलकर रचा था इतिहास

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में वायु सेना के स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन का फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है और इसमें काफी रौबदार ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें अजय देवगन विजय कार्णिक बनने जा रहे हैं। ऐसे में जानते हैं आखिर विजय कार्णिक कौन थे और उन्होंने कौन सा ऐतिहासिक कार्य किया था, जिसकी वजह से उन पर फिल्म बन रही है।

विजय कार्णिक के बारे में बताने से पहले आपको बताते हैं कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधइया कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2020 तय की गई है। फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त और परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि जल्द ही अजय देवगन फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में तानाजी और फिल्म मैदान में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

कौन थे स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक?

यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी पर आधारित है। दरअसल, युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भुज (गुजरात) में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप को तहस-नहस कर दिया था। उस वक्त विजय कार्णिक ने अपने शौर्य से उस एयर स्ट्रिप को ठीक करवाया और एयरफोर्स के ऑपरेशन को इतनी दिक्कतों के बावजूद शुरू रखा।

उस वक्त स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक इसी भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। इस दौरान विजय कार्णिक ने वहां रहने वाली 300 महिलाओं के साथ मुश्किलों से जूझते हुए एयरस्ट्रिप को वापस तैयार करवाया। इसके बाद एयरफोर्स के ऑपरेशन प्लान के अनुसार जारी रहा। पाकिस्तान युद्ध के इस षड्यंत्र को एक खास ऑपरेशन का नाम दिया था और महिलाओं के साथ इस पट्टी का वापस निर्माण करवाया, जो वाकई सराहनीय कार्य था।

बताया जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त 'पगी' रणछोड़ दास सवा भाई रवारी का किरदार निभाएंगे, जो पैरों के निशान से आदमी के बारे में बता देता है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा सुंदरबेन जेठा मधापारया का किरदार निभाएंगी जो औरतों के साथ वॉर सिचुएशन में साथ खड़ी थीं। वहीं परिणीति चोपड़ा लाहौर में रहने वाली एक स्पाई के किरदार में नजर आएंगी।