Ajay Devgn and Kajol wedding Anniversary: शादी की 22वीं सालगिरह पर काजोल ने जताया अजय देवगन के लिए प्यार, कहा- 'आप बहुत आकर्षक हैं...'
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। इन दोनों ने 24 फरवरी साल 1999 को शादी की थी। शादी से पहले और बाद में भी काजोल और अजय देवगन हमेशा से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। इन दोनों ने 24 फरवरी साल 1999 को शादी की थी। शादी से पहले और बाद में भी काजोल और अजय देवगन हमेशा से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। यही वजह है जो इन दोनों को बॉलीवुड का स्टार कपल भी कहा जाता है। वहीं शादी के 22 साल पूरे होने पर काजोल ने पति अजय देवगन को खास अंदाज में बधाई दी है।
काजोल ने अपनी शादी की 22वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर अपनी और अजय देवगन की थ्रोबैक तस्वीर साझा कर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और पति अजय देवगन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में काजोल जमीन पर बैठीं और अजय देवगन उनके बराबर में खड़े दिखाई दे रही हैं।
इस थ्रोबैक तस्वीर में काजोल और अजय देवगन एक-दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर साझा करते हुए काजोल ने अजय देवगन के लिए खास पोस्ट लिखा है और उन्हें 22वीं शादी की सालगिरह की बधाई दी है। काजोल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'और आप सर, आप बहुत आकर्षक हैं। इसलिए, मैं आपको घूरूंगी!- बेनामी और मैं'। सोशल मीडिया पर काजोल का लिखा यह पोस्ट और अजय देवगन के साथ उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
काजोल और अजय देवगन के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर इन दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए अजय देवगन ने पत्नी काजोल को खास अंदाज में बधाई दी है। दरअसल, अजय देवगन ने इस खास मौके पर रेड वाइन की बोतल पर अपनी और काजोल की फोटो प्रिंट करवाई है।
इसके साथ ही लिखवाया है, 'साल 1999 से दोनों साथ में हैं, यह स्पेशल एडिशन है।' अजय ने इस वाइन की बोतल की तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर पर कमेंट कर फैंस दोनों को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि साल 1995 में फिल्म 'हलचल' में आई थी। इस फिल्म के सेट पर मिलने के बाद अजय देवगन और काजोल की अच्छी दोस्ती हो गई थी। और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में इन दोनों ने शादी की थी।