विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajay Devgn और काजोल की बेटी Nysa Devgan लंदन में दोस्तों के साथ पार्टी करती आई नजर, वायरल हुई तस्वीरें

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 21 May 2023 03:54 PM (IST)

Nysa Devgan Party Photos अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने दोस्तों के साथ लंदन में पार्टी की ...और पढ़ें

Nysa Devgan Party Photos, Nysa Devgan film
Nysa Devgan Party Photos, Nysa Devgan film

नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Party Photos: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन को लंदन में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। उनकी तस्वीरें उनके खास दोस्त ओरहान अवत्रमणि ने शेयर की है। नीसा देवगन सोशल मीडिया पर पसंदीदा स्टार किड्स में से एक है। वह जब भी मुंबई में होती हैं। उनकी वीडियो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं। उन्हें कई बार अन्य स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है।

नीसा देवगन ने की हैं पार्टी?

नीसा देवगन की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। अब उनकी हालिया तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें उन्हें उनके खास दोस्त ओरहान अवत्रमणि के साथ लंदन में पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। ओरहान ने इंस्टाग्राम पर नीसा देवगन के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में उन्होंने नीसा को टैग भी किया है।

नीसा देवगन ने किसके साथ की है पार्टी?

पहली तस्वीर में नीसा को कार में बैठे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में, दोनों एक दूसरे के साथ क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। नीसा देवगन ने हाल ही में, अपना 20वां जन्मदिन मनाया है। उनकी मां काजोल ने सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा उन्होंने नीसा को जन्मदिन की बधाई भी दी थी।

काजोल बेटी नीसा देवगन के बारे में क्या सोचती है?

हाल ही में, काजोल ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि नीसा एक समझदार लड़की है और वह अपने आपको बहुत ही डिग्निटी से कैरी करती हैं और उनकी बेटी जो भी करना चाहती है वह उसे सपोर्ट करेंगी। नीसा देवगन वर्तमान में स्विट्जरलैंड में अपनी आगे की पढ़ाई कर रही हैं। अजय देवगन ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी का बॉलीवुड में आने का कोई मन नहीं है।

काजोल की पिछली फिल्म कौन सी थी?

काजोल का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उनकी पिछली फिल्म सलाम वेंकी थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी।