Exclusive: योद्धा तानाजी पर बन रही फिल्म में अजय देवगन सिर्फ इसलिए कर रहे काम
अजय ने साथ ही यह भी बताया है कि वह रेड का पहला शेडयूल पूरा कर चुके हैं। उनके लिए यह फिल्म काफी दिलचस्प है। बड़ी रोचक कहानियां है इस फिल्म में।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। गोलमाल अगेन की रिलीज़ और राजकुमार गुप्ता की फिल्म रेड की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी में जुट जाएंगे।
अजय ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में यह बात स्वीकारी है कि उन्होंने खास कारणों से इस फिल्म को हां कहा। अजय कहते हैं, कि तानाजी एक बेहतरीन हीरोइक कैरेक्टरों में से एक है। मैंने ऐसा किरदार आज तक नहीं सुना था। आप देखेंगे कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने बहुत कुछ किया है। इसमें कोई शक नहीं है लेकिन मेन मैन जो उनके लिए लड़ा था, वह तानाजी थे। आज हम सब शिवाजी के बारे में बात करते हैं, तानाजी के बारे में ज़्यादा नहीं। तो ऐसे कैरेक्टर लोगों के सामने लाना एक बड़ी चुनौती रहेगी। मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म जरूर पसंद आनी चाहिए। अजय ने बताया है कि उनके सामने काफी कुछ चुनौतियां हैं लेकिन वो उसे पार कर लेंगे। अजय ने बताया है कि वह फिल्म तैयारी विशेष रूप से शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह पूरी तरह से फिजिकल ट्रांसफॉर्म करेंगे।
यह भी पढ़ें:ईद पर सलमान लगाएंगे तेज़ दौड़, लेकिन पहली रेस तो जीत ली इस खिलाड़ी ने
अजय ने बताया है कि फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का भी काफ़ी काम रहेगा। देखना यह है कि दर्शकों को फिल्म किस तरह से पसंद आती है। अजय ने साथ ही यह भी बताया है कि वह रेड का पहला शेडयूल पूरा कर चुके हैं। उनके लिए यह फिल्म काफी दिलचस्प है। बड़ी रोचक कहानियां है इस फिल्म में।