यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैफ अली खान संग झगड़े पर बोले अजय देवगन , ‘मैंने उसे बहुत मारा, उसकी टांगे तोड़ दीं’
अजय देवगन सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे जहां रिपोर्टर ने उनसे उनके और ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे जहां रिपोर्टर ने उनसे उनके और सैफ अली खान के बीच हुए झगड़े को लेकर सवाल कर लिया। अजय देवगन ने रिपोर्ट के सवाल का ऐसा जवाब दिया जो किसी ने नहीं सोचा होगा।
क्या था मामला :
दरअसल, सैफ और अजय हाल ही में 'तानाजी द अनसंग वॉरयिर' में साथ नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली। लेकिन फिल्म रिलीज़ के बाद सैफ का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि 'फिल्म के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है'। इसके बाद खबरें आईं कि सैफ के इस बयान से अजय देवगन नाराज़ हो गए हैं। अब 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस नाराज़गी को लेकर रिपोर्टर ने सवाल कर लिया।
'मैंने उसे बहुत मारा, बहुत पीटा'
महिला पत्रकार ने पूछा, सर खबरें थी किं सैफ के स्टेटमेंट से आप नाराज़ थे इसके बाद आप उनके घर में गए थे। इस पर अजय देवगन ने बिना टाइम वेस्ट किए जवाब दिया, 'मैं उससे बहुत ज्यादा नाराज़ था, मैं उसके घर गया मैंने उसे बहुत मारा, उसकी टांगे तोड़ दीं वो चल भी नहीं पा रहा'। अजय का जवाब सुनकर सब हंसने लगे। इसके बाद एक्टर ने इन सारी खबरों को नकारते हुए कहा कि ये सारी खबरें झूठी हैं ऐसा कुछ भी नहीं है।
