ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पेरिस से लौट, यहां देखें वीडियो
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ सोमवार को पेरिस से वापस लौट आएं हैं। अमिताभ बच्चन के बर्थडे के दिन उनका पूरा परिवार एक साथ है। इस दौरान ऐश अभिषेक और आराध्या एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
नई दिल्ली, जेएनएन। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ सोमवार को पेरिस से वापस लौट आएं हैं। अमिताभ बच्चन के बर्थडे के दिन उनका पूरा परिवार एक साथ है। इस दौरान ऐश, अभिषेक और आराध्या एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
पेरिस से वापस लौटे ऐश-अभिषेक
ऐश्वर्या लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए पैरिस गई थीं। लॉकडाउन से लंबे वक्त बाद वह फैमिली के साथ फॉरेन ट्रिप पर गई थीं। पिछली बार की तरह इस बार भी सफर में ऐश्वर्या ने पूरा ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। बस इस बार ऊपर से एक श्रग भी कैरी किया था और आराध्या का हाथ पकड़े चलती दिखीं। वहीं अभिषेक के हाथ की चोट अभी ठीक नहीं हुई है और वो बैंडेज के साथ ही ट्रैवल कर रहे थे।
लोग कर रहे हैं ऐश की तारीफ
एक यूजर ने एक्ट्रेस की खुलकर तारीफ की है कि कैसे ऐश कभी अकेली फॉरेन ट्रिप पर नहीं जातीं हमेशा पति और बेटी को साथ लेकर जाती हैं।