विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूड के हिसाब से बदलता है Aishwarya Rai की आंखों का रंग, देखते ही डायरेक्टर भी हो गए थे दंग

Published: Sat, 31 Jan 2026 09:40 AM (IST)

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हैं। लोग उनकी यूनिक आंखों का रंग देखकर मंत्रमुग्ध हो ...और पढ़ें

ऐश्वर्या राय की आंखों का बदलता है रंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय की आंखों का बदलता है रंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की ब्यूटी के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी फेल हो जाती हैं। वह जब से सिनेमा में आई हैं, तब से वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि खूबसूरती से हर किसी का दिल चुरा रही हैं, खासकर उनकी अट्रैक्टिव आंखें।

ऐश्वर्या राय की आंखें उनकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। जब वह पहली बार एक ऐड में आई थीं तो लोग उनकी खूबसूरत आंखों के कायल हो गए थे। मगर क्या आपको मालूम है कि ऐश्वर्या की आंखों का रंग बदलता है? नहीं, ना! चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

क्या है ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग?

ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग ग्रीन और ब्लू का मिक्स्चर बताया जाता है। हालांकि, आपको शायद ही मालूम होगा कि उनके मूड के हिसाब से यह रंग बदलता रहता है। यह हम नहीं, बल्कि उस डायरेक्टर का कहना है जो ऐश्वर्या के साथ काम कर चुके हैं। यह डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ हैं।

Aishwarya

प्रह्लाद कक्कड़ के साथ ऐश्वर्या राय ने 1993 में एक पेप्सी का ऐड किया था। यही वो ऐड था, जिसने एक्ट्रेस ओवरनाइट सेंसेशन बन गई थीं और उनके बारे में जानने के लिए डायरेक्टर के पास 5000 कॉल्स आए थे। एक बार इंटरव्यू में प्रह्लाद ने ऐश्वर्या के बारे में यह फैक्ट शेयर किया था।

कॉलेज के दिनों में ऐसी थीं ऐश्वर्या

प्रह्लाद कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देख वह मंत्रमुग्ध हो गए थे। वह इस ऐड के लिए किसी ऐसे लड़की की तलाश में थे जिसकी खूबसूरती देख पूरी दुनिया थम जाए और ऐसा ही हुआ। उन्होंने ANI संग बातचीत में कहा था-

मैं किसी से भी संतुष्ट नहीं था। उनमें वो बात नहीं थी। सिर्फ खास होना काफी नहीं था। मैं किसी एक्स्ट्रा स्पेशल इंसान की तलाश में था। ऐसा चेहरा जो चार सेकंड में पूरी दुनिया को रोक दे। और फिर कुछ लड़कियों ने उन्हें ढूंढा, उनके कंधे पर झोला लटका हुआ था, फटी हुई जींस पहनी थी और बाल बिखरे हुए थे। वह एक आर्किटेक्चर कॉलेज में थी।

AIshwarya Rai Eyes Color

ऐश्वर्या की खूबसूरती पर टिकी डायरेक्टर की निगाहें

ऐश्वर्या राय कॉलेज के दिनों में खूबसूरत तो थी हीं, लेकिन उनकी आंखें ज्यादा अट्रैक्टिव थीं और प्रह्लाद कक्कड़ को भी उनमें सबसे खास यही लगा। उन्होंने कहा था-

तो मैंने उन्हें देखा और पूछा, क्या यह वही हैं? उन्होंने कहा, ‘चलो उनका मेकअप टेस्ट लेते हैं।’ तो जिस चीज ने मुझे रोका, जिस चीज ने मुझे सच में सोचने पर मजबूर किया, वो थीं उनकी आंखें। जब मैंने उनकी आंखों में देखा, तो मुझे पूरा ब्रह्मांड दिख गया।

यह भी पढ़ें- 4 सेकंड के सीन में इस हसीना को देखते ही दीवाना हो गया था पूरा देश, लोग फोन करके पूछ रहे थे- 'कौन है संजू?'

क्यों बदलता है ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग?

प्रह्लाद कक्कड़ ने ही रिवील किया था कि ऐश्वर्या राय की आंखों का रंग मूड के हिसाब से बदलता है। उन्होंने कहा था-

हर मूड के साथ उनकी आंखों का रंग बदल जाता था... उनका रंग ग्रे से हरा और फिर नीला हो जाता था, जो उनके मूड पर निर्भर करता था। इसने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। इसलिए हमने उनका मेकअप टेस्ट किया और उन्हें ग्लैमरस बनाया। हम बस हैरान रह गए। वह बहुत ही मंत्रमुग्ध करने वाली थीं।

Aishwarya Rai Eyes

जवानी के दिनों में ही नहीं, 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से किसी का भी दिल चुरा लेती हैं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- बिना Aishwarya Rai के नहीं बनती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, डायरेक्टर के पास नहीं था कोई ऑप्शन