बेटी आराध्या संग एेश्वर्या-अभिषेक मुंबई एयरपोर्ट पर आए नज़र, यह है खास वजह
अभिषेक बच्चन का जन्मदिन 5 फरवरी को है। लग रहा है कि, इस दिन को खास तरह से उनका पूरा परिवार सेलिब्रेट करेगा।
मुंबई। एेश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। ख़बर आ रही है कि, ये तीनों अॉस्ट्रेलिया के रवाना हो गए हैं। दरअसल, अॉस्ट्रेलिया में अभिषेक बच्चन के जन्मदिन को मनाने की पूरी तैयारी है जिसके लिए ये तीनों मुंबई से निकल चुके हैं।
बॉलीवुड के मेगास्टार और शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे जूनियर बच्चन अभिषेक का 5 फरवरी को जन्मदिन है। ख़बर है कि, इस खास मौके पर सेलिब्रेशन अॉस्ट्रेलिया में होगा जिसके लिए जूनियर बच्चन, पत्नी एेश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ मुंबई से रवाना हो चुके हैं।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, क्यूट आराध्या मॉम-डैड के साथ चल रही हैं।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन के जन्मदिन को मनाने की तैयारी एेश्वर्या राय बच्चन बहुत दिनों से कर रही थीं।
मुंबई एयरपोर्ट पर जब तस्वीरों को कैमरे में कैद किया गया तब एेश ने ब्लैक ड्रेस कैरी की हुई थी। वहीं, उनकी बेटी आराध्यान ने लाइट ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी।
तस्वीर में आराध्या की क्यूटनेस को साफ देखा जा सकता है। लग रहा है कि वो डैड अभिषेक के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।