विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी आराध्या के साथ वियना रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 14 Oct 2015 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 10:27 AM (IST)

अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' की रिलीज के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' की रिलीज के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के लिए वियना रवाना हो चुकी हैं। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग लंदन और पैरिस में पहले ही शुरू हो चुकी है।

शाहरुख के लिए दिलवाले के सेट पर सानिया लेकर पहुंची बिरयानी

फिल्म का अगला शेड्यूल ऑस्ट्रिया के वियना में शूट किया जाएगा। एक तरफ जहां फिल्म की कास्ट और क्रू वहां पहले से मौजूद है, वहीं ऐश्वर्या जल्द से जल्द टीम में शामिल होने के लिए निकल गई हैं।

ऐश्वर्या अपनी तीन साल की बेटी आराध्या और मां वृंदा को भी अपने साथ ले गई हैं। तीनों मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। खबर है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

अर्जुन कपूर ने फिल्म के सेट से पोस्ट की ये शानदार सेल्फी