ऐश्वर्या राय बच्चन कानूनी विवाद में फंसी
बच्चन परिवार इन दिनों मुश्किलों में घिरा नजर आ रहा है। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के बाद अब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय ने बायोपिक साइन की थी। इसमें उन्हें सरबजीत सिंह की बहन का किरदार निभाना है। यह
मुंबई। बच्चन परिवार इन दिनों मुश्किलों में घिरा नजर आ रहा है। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के बाद अब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन कानूनी पचड़े में फंस गई हैं।
पहली बार सनी देओल ने दी जी भर के गाली, देखें वीडियो
हाल ही में ऐश्वर्या राय ने बायोपिक साइन की थी। इसमें उन्हें सरबजीत सिंह की बहन का किरदार निभाना है। यह फिल्म पाकिस्तान की जेल में बंद रहे भारतीय सरबजीत के जीवन पर आधारित है।
फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार करेंगे। ऐश्वर्या इस फिल्म में सरबजीत की बहन का किरदार निभाने के लिए राजी हो गईं थी।
खबर है कि बलजिंदर कौर ने सरबजीत की असली बहन होने का दावा किया है। उन्होंने ऐश्वर्या और उमंग कुमार को फिल्म के ऊपर लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि वे इस बात के लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा सकती है।