विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar ने धोया तो बौखला गया पाकिस्तान, 'लियारी' की छवि सुधारने के लिए लेकर आ रहा नई फिल्म

Published: Tue, 14 Apr 2026 01:16 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की सफलता और पाकिस्तान में इसकी चर्चा के बीच, पाकिस्तान अपनी नई फिल्म 'मेरा लियारी' ला रहा है।

'धुरंधर' ने धोया तो लियारी पर फिल्म ला रहा पाकिस्तान

'धुरंधर' ने धोया तो लियारी पर फिल्म ला रहा पाकिस्तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त फिल्म धुरंधर का राज चल रहा है। हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। वहीं पाकिस्तान में भी फिल्म को लेकर खूब हल्ला मचा हुआ है। भले ही पाकिस्तान में फिल्म बैन है, लेकिन वहां फिर भी लोग फिल्म को देख रहे हैं।

इसी बीच अब खबर है पाकिस्तान अपनी नई फिल्म ला रहा है, जो लियारी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मतलब कह सकते हैं कि धुरंधर देख पाकिस्तानी की बौखलाहट इस वक्त सातवें आसमान पर है...

धुरंधर को जवाब देने के लिए बनाई फिल्म

पाकिस्तान जल्द ही लियारी पर बनी एक फिल्म ला रहा है और इस फिल्म का नाम है 'मेरा लियारी' (Mera Lyari)। दरअसल जिस तरह धुरंधर में 'हम्जा' (Ranveer Singh) पाकिस्तान में जाता है और लियारी में आतंक के काले चिट्ठे का पर्दाफाश करता है। अब उसी लियारी की इमेज सुधारने के लिए पाकिस्तान ने फिल्म बनाई है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: खत्म नहीं हुआ खौफ! विदेशों में बढ़ा 'हमजा' का कहर, सोमवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

Mera liyari 1

पाकिस्तानी मेकर्स का कहना था कि धुरंधर में लियारी की खराब छवि पेश की गई और उसी को सुधारने के लिए फिल्म बनाई गई है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरा लियारी के नाम एक फिल्म बनाई गई है।फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा उमर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए फिल्म की जानकारी दी।

लंदन में फिल्म का प्रीमियर

मेरा लियारी के मेकर्स ने अपनी फिल्म के लिए खास तैयारी भी की है। दरअसल फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Trinette Lucas (@richincolourandlife)

 

फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरा लियारी' फिल्म दुनिया से मिलने के लिए तैयार है। मैं यह अनाउंस करने के लिए कि उत्साहित हूं कि हमारी फिल्म का लंदन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में 28वें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में 2 मई 2926 को प्रीमियर होने जा रहा है। यह सब लियारी के जज्बे को ग्लोबल स्टेज में दिखाने का पल है। इसके बाद यह घर पाकिस्तान आएगा। तैयार हो जाइए इसे बिग स्क्रीन पर देखने के लिए।

ये सितारे आएंगे नजर

आपको बता दें कि इस फिल्म में पाकिस्तान के कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में आयशा ओमर नजर आएंगी। इसके साथ ही दानानीर मोबीन, नय्यर एजाज, पारस मसरूर, अदनान शाह टीपू, शोएब हसन और सामिया मुमताज के साथ कई सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा भी कई और स्टार्स इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म का अनाउंसमेंट धुरंधर की रिलीज के बाद ही कर दिया गया था।

Mera liyari

अब धुरंधर (Dhurandhar 2) को जवाब देने के लिए और लियारी की इमेज को साफ दिखाने के लिए पाकिस्तान ने यह फिल्म बनाई है, जिसकी चर्चा तो हो रही है पर फिल्म चलेगी या नहीं ये रिलीज के बाद साफ होगा।

यह भी पढ़ें- दामाद की फिल्म Dhurandhar 2 के सपोर्ट में उतरे ससुर प्रकाश पादुकोण, ध्रुव राठी को 'पीक डिटेलिंग' से कर दिया रोस्ट