Move to Jagran APP

तैमूर के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका की 'पद्मावत' लुक वाली डॉल, फैंस कर रहे तारीफ

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अपने पति यानी एक्टर रणवीर​ सिंह के साथ फिल्म 83 में काम कर रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 03:03 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 03:03 PM (IST)
तैमूर के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका की 'पद्मावत' लुक वाली डॉल,   फैंस कर रहे तारीफ
तैमूर के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका की 'पद्मावत' लुक वाली डॉल, फैंस कर रहे तारीफ

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक  हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज दीपिका पादुकोण जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। दीपिका की पॉपुलैरिटी की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें न सिर्फ भारत ​बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। दीपिका को उनके बेहतर अभिनय के लिए कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

loksabha election banner

वहीं अब उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मार्केट में दीपिका पादुकोण जैसी​ दिखने वाली गुड़िया भी आ गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दीपिका पादुकोण की गुड़िया नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो में दीपिका की गुड़िया का लुक 'पद्मावत' के लुक से मिलता जुलता है। इस गुड़िया की ज्वैलरी से लेकर कपड़ों तक हर एक चीज पर बड़ी बारीकी से काम किया गया है। यहां तक की इस गुड़िया का मेकअप भी 'पद्मावत' से कॉपी किया गया है। सोशल मीडिया पर दीपिका की लुक वाली गुड़िया को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गुड़िया की जमकर तारीफ की गई है। मालूम हो कि फिल्म 'पद्मावत' की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन इस फिल्म में दीपिका के लुक को काफी पसंद किया गया था। इसी पॉपुलैरिटी को देखकर शायद इस लुक की गुड़िया को तैयार किया गया है। मार्केट में ये गुड़िया आते ही बड़ी तेजी से इसकी बिक्री हो सकती है। बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की डॉल भी मार्केट में आ चुकी है। तैमूर के लुक वाली डॉल को काफी पसंद किया गया था।

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण अपने पति यानी एक्टर रणवीर​ सिंह के साथ फिल्म '83' में काम कर रही हैं। यह फिल्म 1980 के वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म है। रणवीर इस फिल्म में उस दौर के कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, दीपिका उनकी वाइफ का रोल कर रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल से देखी जा सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.