Sushant Singh Rajput पर 'दिल बेचारा' की शूटिंग के दौरान लगा था MeToo का आरोप, संजना संघी ने बताई पूरी सच्चाई
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार वह नवंबर 2019 से अपने डिप्रेशन का इजाल करा रहे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ वक्त पहले कई नामी हस्तियां मीटू मूवमेंट की चपेट में आए थे। कई नाम ऐसे भी शामिल हुए जिन पर यकीन पाना मुश्किल था। वहीं दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी मीटू का लेकर सामने आया था। उनपर भी इस तरह की कई कहानियां बनी थीं। कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह ने फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान अपनी को-एक्ट्रेस संजना संघी संग बदतमीजी की थी। उनसे जुड़ी कुछ कहानियां मीडिया में आई थीं। वहीं अब संजना ने इन सभी बातों की सच्चाई बताई है।
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना संघी ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में इस बात की सच्चाई बताई। संजना ने बताया कि सुशांत ने उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं की। हम सभी को अपनी-अपनी सच्चाई पता है। लोगों को लगता है कि इस तरह की बातों से सिर्फ सुशांत परेशान हुए थे लेकिन हकीकत में मैं भी उतना ही परेशान हुई थी। ये बात दूसरों को क्या पता कि मेरे और सुशांत की बीच कैसी बॉन्डिंग थी। वह मेरे लिए क्या मायने रखते थे ये बात सिर्फ हमें पता थी।
हम रोजाना आराम से शूटिंग करते थे। इस तरह के जब एक दो ऐसे आर्टिकल आते हैं तो आप ध्यान नहीं देते थे। इस तरह की कहानियों ने कभी मेरे और सुशांत के बीच की दोस्ती पर फर्क नहीं डाला। क्योंकि ऐसी कोई बात हुई ही नहीं थी। संजना ने ये भी कहा कि हम सोचते थे कि आखिर हम लोगों को इस बात पर कैसे यकीन दिलाएं कि हमारे बीच सब ठीक है? हम दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे लेकिन जब ऐसी खबरें आई थीं तो हमें थोड़ा अजीब लगा कि आखिर लोगों के सामने सच कैसे रखें ये हमारे लिए बहुत ही अजीब स्थिति थी।
आपको बताते चलें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार वह नवंबर 2019 से अपने डिप्रेशन का इजाल करा रहे थे।