Sushant Singh Rajput की याद में एआर रहमान सहित ये फेमस सिंगर 22 जुलाई को देंगे म्यूजिकल ट्रिब्यूट, जानें पूरी खबर
सुशांत के फैंस को अब उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड राइजिंग स्टार सुशांत सिंह रातपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा हो गया है। सुशांत के निधन पर आज भी यकीन कर पाना उनके फैंस और परिवार के लिए काफी कठिन हो रहा है। फैंस और कुछ बॉलीवुड स्टार्स लगातार सुशांत सुसाइड केस की सीबीआई जांच की मांग कर रह हैं। अबतक इस केस में 2 दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं अभी भी कई लोगों से पूछताछ जारी है। सुशांत के फैंस को अब उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच सुशांत को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने की तैयारी चल रही है।
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और बॉलीवुड सितारों का उन्हें भुला पाना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं अब 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे सुशांत को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने के लिए डिज्नी-हॉटस्टार और सोनी म्यूजिक इंडिया ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई दिग्गज सिंगर हिस्सा ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर एआर रहमान सहित श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, मोहित चौहान, सुनिधि चौहान, शाशा तिरुपति, जोनिटा और हृदय गट्टानी भाग लेंगे। बता दें कि सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' के गाने 'तारे गिन' को श्रेया घोषाल और मोहित चौहान ने गाया है, जबकि 'मसखरी' को सुनिधि चौहान और हृदय गट्टानी ने गाया है।
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी सुशांत सिंह की याद में उन्हें म्यूजिक ट्रिब्यूट दिया था। उन्होंने सुशांत सिंह की फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'जान निसार' अपनी आवाज में गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहीं नहीं नेहा ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है।
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।