Move to Jagran APP

रणवीर के घर आते ही ऐसा क्या होता है कि पत्नी दीपिका "आया पुलिस" पुकारने लगती हैं

पिछले साल दिसंबर में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा रिलीज हुई जो दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान अहम भूमिका में थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 09:45 AM (IST)
रणवीर के घर आते ही ऐसा क्या होता है कि पत्नी दीपिका "आया पुलिस" पुकारने लगती हैं
रणवीर के घर आते ही ऐसा क्या होता है कि पत्नी दीपिका "आया पुलिस" पुकारने लगती हैं

अनुप्रिया वर्मा ,मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे पर प्यार जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। जब भी मौका मिलता है वह एक दूसरे पर प्यार बरसाने लगते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से दीपिका पादुकोण पर प्यार बरसाते हुए एक राज खोला है।

loksabha election banner

रणवीर सिंह ने बताया है कि दीपिका घर पर उन्हें प्यार से क्या बुलाती हैं। रणबीर ने हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम उमंग के दौरान बताया है कि जब से रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का किरदार निभाया है उस पर से रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण घर पर आया पुलिस कहकर बुलाती हैं। रणबीर ने बताया कि वह जब भी घर पर पहुंचते हैं दीपिका पादुकोण उन्हें आया पुलिस आया पुलिस कह कर बुलाती हैं। और रणवीर इस बात से बेहद खुश भी हो जाते हैं, क्योंकि उनकी फिल्म सिंबा काफी कामयाब फिल्म भी रही है और रणवीर हमेशा से पुलिस ऑफिस की भूमिका निभाना चाहते भी थे।

बता दें कि रणवीर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। ऐसे में मुंबई पुलिस के प्रोग्राम में रणवीर ने उन्हें ढेर सारा धन्यवाद और प्यार देते हुए उनकी डिमांड पर कई गानों पर परफॉर्म भी किया।   

बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा रिलीज हुई जो दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान अहम भूमिका में थी। सैफ की बेटी सारा की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले सारा ने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। 

यह भी पढ़ें: डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे, रेखा, विद्या, उर्वशी सहित नजर आए ये स्टार्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.