सलमान खान के बाद अब जैकलीन फर्नांडिज ने दिया किच्चा सुदीप का साथ, 'विक्रम रोणा' का शेयर किया मोशन पोस्टर
किच्चा सुदीप अपनी फिल्म विक्रांत रोणा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पेश करेंगे। अब मंगलवार को फिल्म के मोशन पोस्टर को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार किच्चा सुदीप हाल ही में भाषा विवाद को लेकर काफी चर्चाओं में थे। अब वो अपनी पैन-इंडिया मेगा वेंचर फिल्म विक्रांत रोणा में नजर आने वाले हैं। सुदीप की इस फिल्म के हिंदी वर्जन को बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान प्रेजेंट करेंगे।
सलमान खान के फिल्म से जुड़ने पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, इंडिया के सबसे बड़े एंटरटेनर बीइंग सलमान खान विक्रांत रोणा के हिंदी वर्जन को पेश करेंगे। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा 3 डी अनुभव। सलमान फिल्म्स के विक्रांत रोणा के साथ जुडने पर गर्व महसूस हो रहा है।
View this post on Instagram
सोमवार को सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा, मैं अभी भी इसके विजुअल्स में बंधा हुआ हूं भाई किच्चा सुदीप। विक्रांत रोणा का हिंदी वर्जन पेश करते हुए खुशी हो रही है, भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा 3डी अनुभव है।
वहीं, किच्चा सुदीप ने भी सलमान खान की पोस्ट को रिट्वीट कर उनका धन्यवाद किया था। कन्नड़ अभिनेता ने लिखा, धन्यवाद सलमान सर... ये सहयोग टीम को बेहद खुशी और प्रोत्साहन देता है।
बता दें, 'विक्रांत रोणा' में किच्चा सुदीप लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म में सुदीप के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन हाउस शालिनी आर्ट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है।
विक्रांत रोणा' पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है। जो इस साल 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। साथ ही अरबी, जर्मन, रूसी, मंदारिन और अंग्रेजी जैसी भाषाओं में भी इसके रिलीज होने की उम्मीद है।