Move to Jagran APP

MS Dhoni New Innings: महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी पर्दे पर दिखाएंगे कमाल, पत्नी साक्षी ने खोले कई राज

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महीने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहेंगे। वहीं अब उनके फैंस ये बात जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि अब वो आगे क्या करने का प्लान कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 11:25 AM (IST)
MS Dhoni New Innings: महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी पर्दे पर दिखाएंगे कमाल, पत्नी साक्षी ने खोले कई राज
After Retirement Mahendra Singh Dhoni Enter Entertainment Industry

नई दिल्ली, जेएनएन। Mahendra Singh Dhoni Latest News: भारतीय ​क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एमएस धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई इतिहास रचे हैं और आजतक के सबसे सफल कप्तान के रूप में सामने आए। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महीने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहेंगे। वहीं अब उनके फैंस ये बात जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि अब वो आगे क्या करने का प्लान कर रहे हैं। वहीं अब इस बात से पर्दा उठा चुका है कि अब क्या करेंगे। इस बात का खुलासा उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने किया है।

loksabha election banner

धोनी ने पिछले साल 'धोनी एंटरटेनमेंट' नाम की प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। वहीं अब वह इसी पर आगे काम करने जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हाल ही में एक इंस्टरव्यू में बात करते हुए प​ति के अगले प्रोजेक्ट के बारे में बताया। साक्षी ने 'मिड-डे' से बात करते हुए प्रोडक्शन हाउस के बारे में और अधिक जानकारी दी है। साक्षी ने इंटरव्यू के दोरान बताया, 'एक युवा लेखक से उनकी अप्रकाशित किताब के राइट्स हासिल किए हैं। इस किताब को लेकर एक वेब सीरीज बनाएंगे।' 

साक्षी ने आगे कहा, 'यह एक पौराणिक साइंस फिक्शन कहानी होगी। ये वेब सीरीज एक अघोरी के सफर को दिखाएगी। इस सीरीज के जरिए समाज में चल रहे बहुत से मिथ्स को तोड़ने की कोशिश की जाएगी।' साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'हमें आपका प्यार और दुआएं चाहिए।' 

आपको बात दें कि इससे पहले धोनी की ही कंपनी 'धोनी एंटरटेनमेंट' ने डाक्यूमेंट्री 'रोर ऑफ द लायन' को प्रोड्यूस किया था। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के संघर्ष को दिखाया गया था। वहीं धोनी से पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी  फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। इस लिस्ट में विनोद कांबली, अजय जडेजा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि उनमें से किसी को भी सफलता हासिल नहीं हो सकी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.