विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आग भी, दिलों की जान भी...' रणबीर के बाद Love & War से आलिया भट्ट का बोल्ड लुक आउट, नहीं हटा पाएंगे नजरें

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:36 AM (IST)

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर (Love & War) से रणबीर कपूर के जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद ...और पढ़ें

लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर आउट

लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर आउट

HighLights

  1. लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर आउट

  2. रणबीर कपूर के बाद आलिया के लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

  3. 2027 में रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' साल 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है। ऐसे में फिल्म को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट में इजाफा करते हुए मेकर्स ने हाल ही में रणबीर कपूर के धांसू पोस्टर के बाद आलिया भट्ट का शानदार पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। 

लव & वॉर से आलिया का लुक रिवील

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फिल्म से लुक शेयर करने के बाद, मेकर्स ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पोस्टर से पर्दा उठा दिया है। पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत ग्लैमर से भरे कैबरे-स्टाइल लुक में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ हेडपीस पहना है। पोस्टर का बैकग्राउंड बेहद रिच होने के साथ रेट्रो मूड को अपने फ्रेम में जोड़ रहा है।

loveee and

यह भी पढ़ें- रुतबा, रौब और इश्क की जंग... भंसाली की 'Love & War' से रणबीर के दो धांसू पोस्टर आउट; जनवरी 2027 में होगी रिलीज

मेकर्स ने आलिया का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा, ' आग भी, दिलों की जान भी; संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में'। वहीं आलिया ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'रीयूनाइटेड'।

aliaaaa

रणबीर और आलिया के पोस्टर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट 

संजय लीला भंसाली ने हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर के दो पोस्टर्स रिलीज किए थे। जिसमें रणबीर काफी हैंडसम और एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उन्हें कार चलाते हुए देखा जा सकता है, वहीं उनका एक हाथ खून से लथपथ है और चेहरे पर कमाल की इंटेंसिटी है। मेकर्स ने रणबीर के पोस्टर के साथ लिखा, 'वो रुतबा, रुवाब और वो जुनून'।

Love

वहीं अब आलिया का लुक भी रिवील हो गया है। दोनों ही पोस्टर्स ने फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब फैंस को विक्की कौशल के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

लव & वॉर के बारे में

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'लव एंड वॉर'(Love & War) में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड किरदारों में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- Love & War से रणबीर कपूर के पोस्टर रिलीज पर बवाल, Vicky Kaushal का उतरा मुंह? आखिरी में लुक होगा रिवील!