विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने बॉलीवुड के चार लोगों को बताया गैंगस्टर, कहा- सांप से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये लोग

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 31 Mar 2023 09:57 AM (IST)

Shekhar Suman पिछले कुछ समय में कई एक्टर्स ने बॉलीवुड में होने वाली गुटबाजी पर खुलकर बात की है। जब ...और पढ़ें

File Photo of Shekhar Suman. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shekhar Suman. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड माफिया के खिलाफ एक के बाद एक स्टार्स आगे बढ़ते हुए अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि आखिर उन्होंने क्यों बॉलीवुड छोड़ा। उन्होंने बताया था कि उन्हें किनारे किया जा रहा था। उन्हें काम नहीं मिल रहा था। प्रियंका चोपड़ा के बाद गायक-संगीतकार अमाल मलिक ने अपने साथ होने वाली घटना का खुलासा किया। इसी कड़ी में अभिनेता शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड गैंग की पोल खोलते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शेखर सुमन ने खोली बॉलीवुड गैंग की पोल

शेखर सुमन ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया, 'हज़ार बर्क्र गिरे, लाख आंधिया उठे,वो फूल खिल कर रहेंगे जो खिलने वाले हैं।' यूजर्स ने इस ट्वीट को उनके पुराने ट्वीट से जोड़कर देखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री से ऐसे चार लोगों को जानते हैं, जिन्होंने उन्हें और अध्ययन को हटाने के लिए टीम बना ली। वह निश्चित तौर पर उन्हें जानते हैं। उन्होंने कहा कि यह गैंगस्टर्स बहुत ताकतवर हैं और सांप से भी ज्यादा खतरनाक हैं। हालांकि, सच यही है कि यह मुसीबत खड़ी कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।

शेखर सुमन के इतना ट्वीट करते ही फैंस उनके समर्थन में आ गए हैं। एक यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए कमेंट किया, 'आपको यह देखने की जरूरत है कि कौन आपसे जलन की भावना रखता है। जिनका ऐसा व्यवहार है, वह कभी आपसे नए प्रोजेक्ट पर बात नहीं करेंगे न ही आपकी तारीफ करेंगे। फिर भले ही वह कुछ और बात कर लें। वह कभी भी दिलचस्पी नहीं लेंगे कि आप कैसे हो। क्या ऐसा कोई आपके दिमाग में आता है?'

'बायकॉट मार के करियर खत्म कर देंगे'

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'दिक्कत तो यही है ना...कोई कभी इनका नाम नहीं लेगा, पर्दाफाश करेगा नहीं। अब विवेक ओबरॉय वाला टाइम नहीं है...आप एक बार नाम तो लीजिए, आमिर खान तक को हमलोग घुटने पर ले आए हैं...बायकॉट मार के करियर खत्म कर देंगे। जो अपनी बपौती समझे हुए हैं देश को।'

बता दें कि इससे पहले अमाल मलिक ने भी बॉलीवुड माफिया के बारे में बात की थी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के खुलासे के बाद कहा था कि इंडस्ट्री में चापलूसी, गुटबाजी और पॉवर प्ले सच है।