Sushant Singh के निधन के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'तुम्हें खोने का दर्द उठा रही हूं'
रिया चक्रवर्ती ने पहले तो अपनी व्हाट्सएप डीपी चेंज कर सुर्खियों में आईं। वहीं अब उन्होंने सुशांत को याद की इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरा एक महीना हो गया है। उनके निधन ने फैंस को काफी निराश किया है। एक्टर के निधन से जितना उनका परिवार टूटा है उतना ही उनके फैंस भी। उनके निधन पर सभी ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। वहीं सुशांत के जाने के बाद से ही लगातार उनके कई पुराने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हर कोई उन्हें याद कर तस्वीरें शेयर कर रहा है साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है। वहीं अब एक्टर के निधन के एक महीने बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पहले तो अपनी व्हाट्सएप डीपी चेंज कर सुर्खियों में आईं। वहीं अब उन्होंने सुशांत को याद की इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। यहां देखें रिया चक्रवर्ती को ये पोस्ट...
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह के साथ अपनी दो तसवीरें पोस्ट की हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'अभी तक मैं तुम्हें खोने का दर्द और भावनाओं से लड़ रही हूं। तुम वही हो जिसने मुझे प्यार, उस की ताकत पर विश्वास किया। आपने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल गणित का एक छोटा सा फॉर्मुला लाइफ को समझने में मदद करता है और मैं आपसे वादा करती हूं कि मैंने आपसे हर दिन जो सीखा है। उसे हमेशा ही सीखती रहूंगी। मुझे पता है कि आप अब और अधिक शांतिपूर्ण जगह पर हैं। चाँद, तारे, आकाशगंगाओं की खुली बांहों के साथ "सबसे बड़े भौतिक शास्त्री" का स्वागत किया होगा।'
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने ठीक आज के दिन यानी 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।