विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर सस्पेंशन के बाद कंगना रनोट को इन दो डिज़ाइनर्स ने किया बैन, स्वरा भास्कर ने कहा- सुखद आश्चर्य!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 04 May 2021 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 07:55 PM (IST)

इन दोनों डिज़ाइनर्स के इस क़दम की तारीफ़ करते हुए स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया- यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ। ...और पढ़ें

Kangana Ranaut twitter account suspended. Photo- Instagram
Kangana Ranaut twitter account suspended. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद भड़की हिंसा को लेकर ट्वीट करना कंगना रनोट को भारी पड़ गया और मंगलवार को ट्विटर ने उनके कुछ विवादित ट्वीट के बाद एकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद कंगना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार चर्चा में हैं। अलग-अलग हैशटैग से कंगना मंगलवार को दिनभर ट्रेंडिंग रहीं। उनके एकाउंट के सस्पेंशन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आयीं।

कुछ ने ट्विटर के इस क़दम को सही बताया तो कुछ कंगना के सपोर्ट में आये। ऐसे में दो डिज़ाइनर्स ने कंगना को लेकर अहम एलान किया। इन दोनों फैशन डिज़ाइनर्स ने कंगना से जुड़ी सभी पोस्ट अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से हटाने का एलान किया। 

डिज़ाइनर आनंद भूषण ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज हुई कुछ विशेष घटनाओं के मद्देनज़र, हमने फ़ैसला किया है कि अपने सभी सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रनोट से संबंधित सभी इमेजेज को हटा देंगे। भविष्य में भी हम कभी कंगना के साथ काम ना करने की शपथ लेते हैं। एक ब्रैंड के तौर पर हम नफ़रत भरी स्पीच को सपोर्ट नहीं करते। 

आनंद ने इससे पहले कंगना के ट्विटर एकाउंट के सस्पेंड होने पर इसकी एक इमेज शेयर करके लिखा- स्किन केयर हैक यानी त्वचा की देखभाल करने के उपाय। 

वहीं, डिज़ाइनर रिमझिम दादू ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए ऐसा ही एलान किया। रिमझिम ने निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ कंगना की एक फोटो शेयर करके लिखा- सही काम को करना कभी विलम्बित नहीं होता। हम अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से कंगना से जुड़ी सभी पिछली इमेजेज को हटा रहे हैं और भविष्य में उनके साथ किसी तरह का काम ना करने की शपथ ले रहे हैं। 

इन दोनों डिज़ाइनर्स के इस क़दम की तारीफ़ करते हुए स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया- यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ। नफ़रत भरी स्पीच और सीधे-सीधे नरसंहार का आह्वान करने का विरोध करने के लिए आनंद भूषण और रिमझिम दादू आपको सलाम। ऐसे ही डटकर जमे रहो दोस्तों।

बता दें, कंगना रनोट ने अपना ट्विटर एकाउंट सस्पेंड होने के बाद कहा कि उनके पास अपनी बात रखने के लिए और भी प्लेटफॉर्म हैं, जहां से वो आवाज़ उठाती रहेंगी।