Move to Jagran APP

Coronavirus Fight: रितिक रोशन के बाद अब रोहित शेट्टी ने कोरोना की जंग में इस तरह दिया अपना योगदान

पैपराजी की मदद के लिए पहले रितिक रोशन और अब रोहित शेट्टी सामने आए हैं। पैपराजी वीरल भयानी ने इस बात की जानकारी अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 06:22 PM (IST)
Coronavirus Fight: रितिक रोशन के बाद अब रोहित शेट्टी ने कोरोना की जंग में इस तरह दिया अपना योगदान
Coronavirus Fight: रितिक रोशन के बाद अब रोहित शेट्टी ने कोरोना की जंग में इस तरह दिया अपना योगदान

नई  दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Fight: कोरोना वायरस का प्रभाव वैश्विक स्तर पर उभर कर सामने आया है। ना सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी लोग काफी परेशान हैं। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। लॉकडाउन की वजह से काम बंद है। काम बंद होने की वजह से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

loksabha election banner

फ़िल्म इंडस्ट्री में डेली वेज वर्कर्स की संख्या अच्छी-ख़ासी है। इसमें कुछ लोग एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अलग अपना काम करते हैं। स्टार्स की फोटोज़ खीचने वाले पैपराजी भी इसी लिस्ट में आते हैं। उनका काम भी लॉकडाउन की वजह से बंद है। ऐसे में इनकी मदद के लिए पहले रितिक रोशन और अब रोहित शेट्टी सामने आए हैं। 

पैपराजी वीरल भयानी  ने इस बात की जानकारी अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा, 'इस मुश्किल समय में फ़िल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।  एक आदमी जो आगे आकर सिने कर्मचारियों की मदद की है और एक कदम आगे बढ़ते हुए अब उन्होंने पैपराजी की भी मदद की है। सीधे बैंक खातों में भुगतान कर पैपराजी फोटोग्राफर्स के परिवारों मदद के लिए हम रोहित शेट्टी के आभारी हैं।'

गौरतलब है कि इससे पहले रितिक रोशन ने भी अपनी ओर पैपराजी परिवारों की मदद की थी। इस बात की जानकारी भी वीरल ने ही दी थी। उन्होंने लिखा था, 'इस संकट के समय में मदद के लिए मैं रितिक रोशन का आभारी हूं। कई और एक्टर भी फ़िल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन अभी तक हम किसी भी फ़िल्म एसोसिएशन या यूनियन से नहीं जुड़े हैं। इसलिए दूसरे एक्टर्स जिन्होंने आगे आकर मदद की घोषणा की, उसका फायदा हम नहीं मिल सका।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.