गोलमाल के बाद रोहित शेट्टी करेंगे इस अभिनेता के साथ काम
फिलहाल रोहित अपनी फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो गोलमाल सीरीज़ का चौथा भाग है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी जल्द ही साथ काम करने जा रहे हैं। यह ख़बर पिछले कई दिनों से आ रही थी लेकिन अब रोहित शेट्टी ने अपनी तरफ से इस बात को पक्का कर दिया है।
जी हां, रोहित शेट्टी ने स्वीकार लिया है कि वह अगले साल रणवीर के साथ फिल्म करने जा रहे हैं लेकिन वह फिल्म क्या होगी? इसका विषय क्या होगा? यह जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि हां, वह लंबे समय से रणवीर के साथ काम करना चाहते थे लेकिन संयोग नहीं बन पा रहा था। इस बार वह संयोग बन रहा है लेकिन फिलहाल रणवीर अपनी दो फिल्में गली ब्वॉय और पदमावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद ही वह रणवीर के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत करेंगे। रोहित ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राम लखन का रीमेक फ़िलहाल नहीं बन रहा है। बता दें कि रोहित और रणवीर ने एक विज्ञापन के वीडियो में साथ में काम किया था और उसमें भी दोनों की अच्छी बांडिंग नजर आयी थी। इसलिए अब दोनों एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:All The Best के सीक्वल को लेकर रोहित शेट्टी ने किया ये बड़ा ख़ुलासा
फिलहाल रोहित अपनी फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो गोलमाल सीरीज़ का चौथा भाग है।