Move to Jagran APP

Aditya Roy Kapur ने चुरा ली थी रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड, 'लूडो' एक्टर ने अब बतायी चौंकाने वाली सच्चाई

Ranveer Singh ने बताया था कि आदित्य जूनियर कॉलेज में हर लड़की के सपनों के राजकुमार होते थे।लगभग 4-5 साल तक मैं उसके पीछे पागल रहा। और फिर उसने ब्रेकअप कर लिया क्योंकि उसे आदित्य रॉय कपूर के साथ रहना था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:35 AM (IST)
Aditya Roy Kapur ने चुरा ली थी रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड, 'लूडो' एक्टर ने अब बतायी चौंकाने वाली सच्चाई
रणवीर और आदित्य पुराने दोस्त हैं। (Photo- Mid-Day, PR)

नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर और रणवीर सिंह के बीच पुरानी दोस्ती है। दोनों एक ही कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं। एक पुराने इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने आदित्य पर उनकी गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप लगाया था, जिसका अब आदित्य ने जवाब दिया है। रणवीर ने 2017 में नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में यह राज़ खोला था। 

prime article banner

रणवीर ने बताया था कि आदित्य जूनियर कॉलेज में हर लड़की के सपनों के राजकुमार होते थे। वो लड़की, जिसके लिए मैं पागल था, उसकी शादी हो चुकी है और बच्चा भी है। लगभग 4-5 साल तक मैं उसके पीछे पागल रहा। और फिर, उसने ब्रेकअप कर लिया, क्योंकि उसे आदित्य रॉय कपूर के साथ रहना था। 

रणवीर के इस मस्तीभरे खुलासे का आदित्य ने मुंबई मिरर से बातचीत में जवाब दिया। आदित्य ने कहा कि रणवीर ड्रामेबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने लड़की को जब डेट करना शुरू किया था, उससे पहले ही उसका रणवीर से ब्रेकअप हो चुका था। आदित्य ने लगभग आठ महीने बाद डेट करना शुरू किया था। रणवीर अब दीपिका पादुकोण के पति बन चुके हैं। वहीं, आदित्य अभी सिंगल ही हैं। उनके अफेयर्स की ख़बरें आती रहती हैं, मगर कुछ तय नहीं है।

(लूडो में सान्या के साथ आदित्य। फोटो- पीआर)

आदित्य अब लूडो में नज़र आएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। लूडो में उनकी पेयरिंग सान्या मल्होत्रा के साथ है। अनुराग बसु निर्देशित फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख़ भी नज़र आएंगे। यह कई किरदारों की कहानी है, जो एक मोड़ पर आकर मिलते हैं। 

फ़िल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया है और इसे ख़ूब तारीफ़ भी मिली। आदित्य की लास्ट रिलीज़ सड़क 2 है, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। फ़िल्म में आलिया भट्ट फीमेल लीड रोल में थीं, जबकि संजय दत्त ने अहम किरदार निभाया था। महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म को सोशल मीडिया में काफ़ी नकारात्मकता का सामना करना पड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.