विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े पर्दे के सच्चे आशिक Aditya Roy Kapur का रियल लाइफ में धड़क चुका है कई हसीनाओं के लिए दिल, लंबी है लिस्ट

Published: Fri, 15 Nov 2024 05:27 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 Nov 2024 05:55 PM (GMT+05:30)

आदित्य रॉय कपूरआशिकी 2 जैसी रोमांटिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। बर्थडे स्पेशल में बात उनकी असल जिंदगी की ...और पढ़ें

आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर (Photo Credit Instagram)
आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर (Photo Credit Instagram)

HighLights

  1. रोमांटिक सीन्स के लिए मशहूर हैं आदित्य रॉय कपूर
  2. अनन्या पांड के साथ जुड़ चुका है आदित्य का नाम
  3. इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कर चुके हैं डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में बेस्ट रोमांटिक सीन्स देने के तौर पर कुछ स्टार्स जाना जाता है। इस लिस्ट में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur ) का नाम भी शामिल है। ऑन स्क्रीन उन्होंने आशिकी 2 (Aashiqui 2) से लेकर कई मूवी में रोमांटिक किरदारों की भूमिका निभाई है। 16 नवंबर यानी कल का दिन आदित्य के लिए थोड़ा स्पेशल है। दरअसल, इसी दिन साल 1985 में उनका जन्म मुंबई में हुआ था।

रील लाइफ में तो उन्हें श्रद्धा कपूर समेत अन्य एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी आशिकी 2 एक्टर का दिल कई बार धड़क चुका है। चलिए बर्थडे के खास मौके पर उनकी लव लाइफ से जुड़ी रोचक जानकारी जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Aditya Roy Kapur को कमिटमेंट करने से नहीं है कोई डर, कहा- 'कभी मैं लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में था'

अनन्या पांडे से जुड़ा चुका है आदित्य का नाम

आदित्य रॉय कपूर को अनन्या पांडे के साथ भी खूब देखा गया था। बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के डेटिंग की खूब चर्चा चलती थी। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनन्या, आदित्य से 13 साल छोटी हैं।

श्रद्धा कपूर के लिए भी धड़का था एक्टर का दिल

आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर की। इस दौरान आदित्य और श्रद्धा के लिंकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। बी-टाउन में दोनों के अफेयर के चर्चे लंबे समय तक चले थे, लेकिन बाद में दोनों स्टार ने डेटिंग की खबर को खारिज कर दिया था।

रिया चक्रवर्ती के साथ किया जाता था स्पॉट

आदित्य रॉय कपूर के साथ रिया चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ चुका है। सुशांत को डेट करने से पहले रिया को आदित्य के साथ स्पॉट किया जाता था। जिसके कारण दोनों के अफेयर की अटकलों को बढ़ावा मिलने लगा था। हालांकि, दोनों ने बाद में एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था।

फितूर फिल्म के बाद कटरीना के साथ जुड़ा नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आदित्य-कटरीना ने फितूर फिल्म में साथ काम किया है। माना जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सफाई नहीं दी। बाद में कटरीना ने एक्टर विक्की कौशल से शादी कर ली।

सोनाक्षी के साथ भी रहा था रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। फिल्म कलंक के दौरान आदित्य और सोनाक्षी अच्छे दोस्त बन गए थे। कहा जाता है कि इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार बढ़ा था।

ये भी पढ़ें- Ananya Panday के डेटिंग रूमर्स से तंग आ जाती हैं मां भावना पांडे? अफेयर पर कहा- 'उन्हें नॉर्मल लाइफ जीनी चाहिए'