Exclusive: आदित्य रॉय कपूर की 'हम्मा-हम्मा बॉडी' का ये रहा सीक्रेट!
आदित्य ने फिटनेस के बारे में कहते हैं कि उन्हें लगता है कि हर किसी को अपनी बॉडी की जरूरतों के बारे में पूरी जानकारी होती है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म 'ओके जानू' का गीत 'हम्मा हम्मा' हिट हो चुका है। भले ही ट्वीटर पर गाने को लेकर बहुत ट्रॉलिंग हुई हो, लेकिन आदित्य रॉय कपूर की बॉडी चर्चा में रही।
चूंकि आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ इस गाने में जमकर अपनी हॉट बॉडी दिखाई है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आदित्य रॉय कपूर अपनी बॉडी का ख्याल खुद रखते हैं। जी हां, आदित्य रॉय कपूर उन सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं, जो इस बात पर यकीन करते हैं कि उनकी बॉडी के लिए वो खुद ही बेस्ट ट्रेनर हैं। इसलिए वो खुद ही पूरा ख्याल रखते हैं। वो खुद की फिटनेस ट्रेनिंग खुद ही लेते हैं। इस बारे में खुद आदित्य ने बातचीत करते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि हर किसी को अपनी बॉडी की जरूरतों के बारे में पूरी जानकारी होती है।
इसे भी पढ़ें- सलमान ने बानी को कहा स्वीटहार्ट, तो घर वालों को लगी मिर्ची
आदित्य कहते हैं कि ऐसे में सिर्फ किसे कितना, किस मात्रा में लेना होता है, वही मायने रखता है। इसलिए मैंने यह कई सालों पहले ही समझ लिया था। मुझे किसी ट्रेनर की जरूरत नहीं पड़ती है। आदित्य और श्रद्धा की फिल्म ओके जानू 13 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।