'आशिक़ी' एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने इस तरह पूरी की फ़ीमेल फ़ैन की विश!
आदित्य को जैसे ही इस फ़ैन बारे में पता चला, उन्होंने अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकाला और अपनी उससे मिलाने पहुंच गए।
मुंबई। किसी भी स्टार के लिए उसका सबसे बड़ा ख़ज़ाना उसके फ़ैंस होते हैं। उनकी वजह से ही एक्टर्स को स्टारडम हासिल होता है। ऐसे में जब किसी फ़ैन की ख़्वाहिश पूरी करने का मौक़ा किसी एक्टर को मिलता है, तो इसकी ख़ुशी अलग ही होती है। आदित्य रॉय कपूर को भी हाल ही में ऐसा मौक़ा मिला, जब उन्होंने अपनी एक फ़ैन की विश पूरी की, लेकिन ट्विस्ट ये है कि आदित्य की ये फ़ीमेल फ़ैन एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है।
इस फ़ीमेल फ़ैन का नाम है लुनिका नागदेव, जिसका इलाज मुंबई के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। लुनिका काफी समय से अपने चहेते अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से मिलाना चाहती थी। आदित्य को जैसे ही इस फ़ैन बारे में पता चला, उन्होंने अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकाला और अपनी उससे मिलाने पहुंच गए। लगभग पूरा दिन उन्होंने लुनिका के साथ बिताया। वहां मौजूद दूसरे पेशेंट भी आदित्य को अपने बीच पाकर ख़ुशी से झूम उठे। वहीं आशिक़ी एक्टर से मिलकर फ़ैन का चेहरा खिल उठा।
इसे भी पढ़ें- प्रियंका जग्गा के बेघर होने की ये है असली वजह, तभी फूटा सलमान का गुस्सा
आदित्य की ये मीटिंग मेक अ विश फाउंडेशन की तरफ से आयोजित करवाई गई। फाउंडेशन ने आदित्य और उनकी टीम से इस बारे में बात की, जिन्होंने आदित्य को उस बच्ची से मिलवाया। आदित्य की फ़िल्म ओके जानू अगले साल रिलीज़ हो रही है, जिसमें उनके अपोज़िट श्रद्धा कपूर हैं।