आदित्य का आज है बर्थडे, श्रद्धा के साथ फिर कर सकते हैं रोमांस
आदित्य रॉय कपूर का आज 30वां बर्थडे है और इस मौके पर खबर सामने आई है कि वो शाद अली की अगली फिल्म में अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ सकते हैं। यह मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओ कधल कनमणि' की रीमेक होगी, जो इस साल
मुंबई। आदित्य रॉय कपूर का आज 30वां बर्थडे है और इस मौके पर खबर सामने आई है कि वो शाद अली की अगली फिल्म में अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ सकते हैं। यह मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओ कधल कनमणि' की रीमेक होगी, जो इस साल ही रिलीज हुई थी।
जानिए, किसने कहा टाइगर-अक्षय हैं बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स
इस फिल्म की कहानी लिव-इन में रह रहे एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर सब कुछ ठीक रहा हो तो 2013 में 'आशिकी 2' के बाद आदित्य और श्रद्धा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। उनकी यह म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
देखिए, जब बॉलीवुड की दो बहनों ने एक साथ लगाए जमकर ठुमके
दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों के बीच असल जिंदगी में भी काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद से अब तक कभी उनके अफेयर तो कभी ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं।