आदित्य को सेकंड लीड से एतराज नहीं..
गुजारिश और एक्शन रिप्ले की असफलता से अब आदित्य रॉय कपूर उबर चुके हैं। पहले आशिकी 2 और फिर ये जवानी है दीवानी ने उन्हें सफलता का स्वाद चखाया है। आदित्य कहते हैं, ''खुद पर काफी भरोसा भी बढ़ा है। मैं इंडस्ट्री में अपने दम पर खुद को स्थापित करना चाहता था। अब वह सपना पूरा होता नजर आ रहा है। खासकर आशि
नई दिल्ली। गुजारिश और एक्शन रिप्ले की असफलता से अब आदित्य रॉय कपूर उबर चुके हैं। पहले आशिकी 2 और फिर ये जवानी है दीवानी ने उन्हें सफलता का स्वाद चखाया है।
आदित्य कहते हैं, ''खुद पर काफी भरोसा भी बढ़ा है। मैं इंडस्ट्री में अपने दम पर खुद को स्थापित करना चाहता था। अब वह सपना पूरा होता नजर आ रहा है। खासकर आशिकी 2 के बाद से मेरे लिए जो मौके बन रहे हैं, उन्हें मैं किसी हाल में हाथ से फिसलने नहीं दूंगा। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि मैं अब हर फिल्म में सिर्फ सोलो लीड ही करूंगा। मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लगी तो मुझे सेकंड या यहां तक कि थर्ड लीड भूमिका करने में भी ऐतराज नहीं है। मैं हॉलीवुड के लियोनार्डो डिक्रैप्रियो का बहुत बड़ा फैन हूं। जब वे डैंजो अनचेंज्ड में सेकंड लीड हीरो बन सकते हैं तो मुझे क्या प्रॉब्लम हो सकती है।''
आदित्य इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यूटीवी मोशन पिक्चर्स के मुखिया सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। इसके बावजूद आदित्य सिद्धार्थ से कोई मदद नहीं लेना चाहते। वे कहते हैं, ''हम भाइयों के बीच बहुत पहले यह तय हुआ था कि कोई किसी के कॅरियर में दखलंदाजी नहीं करेगा। हम घर पर साथ होते हैं तो एक-दूसरे के कॅरियर के बारे में डिस्कस भी नहीं करते। इतना जरूर है कि अगर मैं असफल होता हूं तो सिद्धार्थ हमेशा मेरी मदद को खड़े रहेंगे। तब तक अपने दम पर अपनी दुनिया बनानी है।''
अमित कर्ण
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर