विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer Singh नहीं...आदित्य धर ने इस शख्स को बताया Dhurandhar की 'आत्मा', तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:41 PM (IST)

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर ने सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा को फिल्म की 'आत्मा' बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता आदित्य धर इन दिनों 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

इस अपार सफलता के बीच आदित्य ने एक ऐसे शख्स के लिए थैक्यू पोस्ट लिखा है जिन्होंने फिल्म को शेप देने का काम किया। डायरेक्टर ने दर्शकों को उस शख्स से मिलवाया जिसे वे धुरंधर की 'आत्मा'मानते हैं। आपको बता दें कि वो रणवीर नहीं बल्कि फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा हैं।

यह भी पढ़ें- 'एक बाल्टी खून...' Dhurandhar 2 के क्लाइमेक्स में Ranveer का हो गया था बुरा हाल, 20 दिन में पूरी हुई थी शूटिंग

आदित्य धर ने लिखा थैंक्यू नोट

रविवार को आदित्य ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ BTS तस्वीरें शेयर कीं जिसमें विकास अपनी क्रिएटिविटी दिखाते नजर आए। इसी के साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा कि कैसे विकास ने उनकी कल्पना को साकार करने में उनकी मदद की।

adityadharfilms_1775369305_3868398304149620759_465234516

उन्होंने लिखा, 'ये विकास नौलखा, धुरंधर की आंख और आत्मा। वह धुरंधर फिल्म के आखिरी HOD थे, जो शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले हमसे जुड़े। ये जानते हुए कि वो कितने डीप सेलेक्टिव हैं यह समय बहुत मायने रखता था। ऐसा लगा जैसे किसी सिनेमैटोग्राफर को शामिल करना मात्र नहीं, बल्कि डेस्टिनी का सही समय पर चुपचाप शामिल होने जैसा था।'

विकास 30 साल से कर रहे थे इंतजार

मुझे आज भी याद है कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने तुरंत कहा कि मैंने ऐसी फिल्म करने के लिए 30 साल इंतजार किया है। मैं इसके लिए अपना जीवन न्योछावर कर दूंगा।’ उन्होंने जो कहा, वह सचमुच दिल से कहा था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

 

चट्टान की तरह खड़े रहे विकास

निर्देशक ने आगे लिखा है, 'मुश्किल शेड्यूल के बीच अक्सर बेकाबू लगने वाली अफरा-तफरी के बीच और एक फिल्म के समय और बजट में असल में दो फिल्में शूट करने के दौरान, विकास इन सबके केंद्र में चट्टान की तरह मजबूती और लगन से डटे रहे। फिल्म का पूरा बोझ सचमुच अपने कंधों पर उठाते हुए, अमृतसर की झुलसा देने वाली गर्मी और लेह की कड़ाके की ठंड का सामना करते हुए उन्होंने एक बार भी फिल्म के मूल विचार को कमजोर नहीं पड़ने दिया। लेकिन, जो बात विकास को सचमुच सबसे अलग बनाती है, वह सिर्फ उनकी सहनशक्ति नहीं है, बल्कि उनकी नजर में बसी आत्मा है।'

इसके आगे आदित्य ने विकास की पैनी नजर और कैमरे के पीछे की समझ की तारीफ की।बता दें कि विकास नौलखा एक जाने माने सिनेमैटोग्राफर हैं जिन्होंने रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, लापता लेडीज, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव और हाल ही में धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज जैसी फीचर फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के रूप में काम किया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर लेंगे इस फिल्ममेकर के खिलाफ लीगल एक्शन? लगाया था स्क्रिप्ट कॉपी का आरोप