VIDEO : रणवीर-वाणी ने अनोखे अंदाज में बताया, कब रिलीज हो रही 'बेफिक्रे'
रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की रिलीज डेट सामने आ गई है। आदित्य चोपड़ा लंबे समय बाद इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। रणवीर और वाणी ने एक वीडियो के जरिए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है।
नई दिल्ली। रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस बात की जानकारी खुद रणवीर ने एक वीडियो के जरिए दी है। इस वीडियो में वाणी फ्रेंच भाषा में रिलीज डेट बताती नजर आ रही हैं, जिसे रणवीर हिंदी भाषा में ट्रांसलेट कर रहे हैं। फिल्म जानकार तरण आदर्श ने भी ये वीडियो शेयर किया है।
दिए गए http://इस http://youtu.be/-8Qv3WwoiWk इस लिंक https://t.co/qj9n29YbZA पर क्लिक करें।
And here's the official confirmation from Yash Raj about the release date of Aditya Chopra's #Befikre. Check it out! https://t.co/qj9n29YbZA
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2016
फिल्म 'सरबजीत' में ऐसी दिखेंगी ऐश्वर्या राय और रिचा चड्ढा
आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा हैं, जो लंबे समय बाद 'बेफिक्रे' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे।
मंदना करीमी ने 'बिग बाॅस' पर लगाए ये गंभीर आरोप
'बेफिक्रे' को लेकर रणवीर और वाणी दोनों ही खासे उत्साहित हैं। रणवीर हाल ही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए थे और अपने दमदार अभिनय की बदौलत कई अवॉर्ड्स अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। वहीं वाणी इससे पहले फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।