यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taapsee Pannu के बाद अब Aditi Rao Hydari ने 'रंग दे बसंती' एक्टर संग गुपचुप रचाई दूसरी शादी ?
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक एक्ट्रेसेज शादी के बंधन में बंध रही हैं लेकिन अभिनेत्री अपनी शादी गुपचुप ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से अदिति का नाम जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ संग जुड़ रहा है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि इस कपल ने गुपचुप शादी रचा ली है।
यह भी पढ़ें- रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग शादी वाले गाने पर डांस करती दिखीं अदिति राव हैदरी, यूजर बोले- आप भी कर लो
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने की शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर सिद्धार्थ (Sidharth) संग सात फेरे ले लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने तेलंगाना के रंगनाथ स्वामी मंदिर में एक-दूजे को अपना पति-पत्नी माना है। इस कपल ने इंटीमेट सेरेमनी से एक दूसरे को अपनाया है, जिसमें सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी रिश्तेदार शामिल थे।
ट्रेडिशनल रीति-रिवाजो से लिए फेरे
कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसमें तमिलनाडु के पुजारियों बुलाया गया था। अदिति और सिद्धार्थ ने वानापर्थी के मंदिर में फेरे लिए। इस जगह से एक्ट्रेस का खास रिश्ता है। एक्ट्रेस के नाना वानापर्थी संस्थानम के आखिरी शासक थे।

इसके अलावा उनका ताल्लुक एक शाही परिवार से हैं।हालांकि अभी तक कपल ने तरफ से शादी को लेकर कोई बयान नहीं आया है और ना ही शादी की कोई तस्वीर वायरल हुई है।
अदिति-सिद्धार्थ की लव स्टोरी
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ सपोर्ट किया गया। वहीं बीते साल कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।

अदिति की है दूसरी शादी
अदिति की पहले शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। साल 2009 में दोनों ने शादी की थी, लेकिन ये शादी साल 2013 में खत्म हो गई थी। दोनों ने आपसी सहमती से एक-दूसरे को तलाक दिया था। बता दें, बीते साल मसाबा गुप्ता से सत्यदीप मिश्रा ने शादी की थी।

