विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush का दूसरा गाना 'राम सिया राम' 29 मई को 5 भाषाओं में होगा रिलीज, निर्माताओं ने की खास तैयारी

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 25 May 2023 01:31 PM (IST)

Adipurush Song Ram Siya Ram आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई है। अब इस फिल्म का दूसरा ...और पढ़ें

Adipurush Song Ram Siya Ram, Adipurush Song
Adipurush Song Ram Siya Ram, Adipurush Song

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Song Ram Siya Ram: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का पहला गाना जय श्री राम काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म का दूसरा गाना राम सिया राम 29 मई को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाला है। इस गाने को साचेत और परंपरा ने गाया है। वहीं, इस गाने के बोल मनोज शुक्ला ने लिखे है। इसके लिए निर्माता कुछ खास करने का प्रयास कर रहे हैं।

आदिपुरुष फिल्म का गाना राम सिया राम कब होगा रिलीज?

आदिपुरुष फिल्म का गाना 29 मई को दोपहर को 12:00 बजे म्यूजिक चैनल, रेडियो स्टेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ही समय पर रिलीज करने वाले है। फिल्म में प्रभास राघव की भूमिका में है। वहीं, कृति सेनन जानकी की भूमिका में है और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में है। आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हो रही है। प्रभास की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

आदिपुरुष फिल्म कब रिलीज हो रही है?

आदिपुरुष में प्रभास दरअसल भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, कृति सेनन माता सीता की भूमिका में है और सैफ अली खान रावण की भूमिका में है। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद इसमें काफी बदलाव किए गए हैं। फिल्म का दूसरा ट्रेलर काफी धमाकेदार था। आदिपुरुष का बजट काफी भव्य है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जा रही है।

प्रभास की फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार किया था?

इसके पहले प्रभास की फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म से पूरे भारत भर में अपनी विश्वसनीयता बना ली है। हालांकि, इसके बाद वह फिल्म साहो में भी नजर आए थे जो कि हिंदी बेल्ट में पसंद नहीं की गई थी। अब देखना यह है कि इस फिल्म को कैसा रिएक्शन मिलता है।

प्रभास की सोशल मीडिया पर कैसी फैन फॉलोइंग है?

प्रभास की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)