विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush : रामनवमी पर 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर जारी करने के बाद राम मंदिर पहुंचे ओम राउत

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 30 Mar 2023 10:30 PM (IST)

आपको बता दें कि प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ...और पढ़ें

Photo Credit : Adipurush Om Raut Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Adipurush Om Raut Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बाहुबली' फेम प्रभास ने एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  आदिपुरुष  को लेकर लगातार चर्चा में हैं। आज रामनवमी के इस पावन मौके पर 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज के बाद निर्देशक ओम राउत मुंबई के पवित्र राम मंदिर पर पहुंचे माथा टेकने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

ओम राउत ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया

आदिपुरुष के शानदार पोस्टर को सुबह लॉन्च करने के बाद, निर्देशक ओम राउत ने मुंबई में राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। अपनी मां नीना राउत के साथ बचपन से ही रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर जाने की परंपरा का पालन करते हुए, निर्देशक ओम राउत ने इस साल भी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। ओप प्रभु श्रीराम के दर्शन करने मुंबई के राम मंदिर पहुंचे। आप को बता दें कि उनकी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' जो प्रभु  श्रीराम के दिव्य गुणों को दर्शाता है और भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करता है।

ऐसा है 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर

आपको बता दें कि आज यानी 30 मार्च की सुबह प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का नया पोस्टर रिलीज किया है। नए पोस्ट के साथ ही प्रभास ने 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस नए पोस्टर में प्रभास भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही उनके पास एक तरफ माता सीता का किरदार निभा रहीं कृति सेनन खड़ीं हुई हैं, जो सिम्पल साड़ी और शॉल ओढ़ें नजर आ रही हैं। उनके माथे पर लगी हुई बिंदी में उनका लुक बस देखते ही बन रहा है। इसके अलावा उनकी दूसरी तरफ धनुष-बाण लिए लक्ष्मण का किरदार निभा रहे सनी सिंह भी इस लुक में बहुत ही जम रहे हैं। इस बिल्कुल नए पोस्टर में हनुमान भी हैं।