यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhediya Trailer देख 'आदिपुरुष' एक्टर प्रभास के उड़े होश, जानिए- क्या बोले 'जवान' के निर्देशक एटली
Bhediya Trailer भेड़िया नवम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमर कौशिक निर्देशित फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन लीड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। 19 अक्टूबर को वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज किया गया और आते ही छा गया। सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी। इनमें कुछ यूजर्स ने भेड़िया के वीएफएक्स की तुलना प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के टीजर से कर दी। अब ट्रेलर पर खुद प्रभास की प्रतिक्रिया सामने आयी है। भेड़िया हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।
प्रभास ने तेलुगु ट्रेलर इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा कि भेड़िया के ट्रेलर से नजर हटाना भी मुश्किल है। पूरी टीम को इसके लिए बधाई। अमर कौशिक निर्देशित भेड़िया क्रीचर कॉमेडी फिल्म है। इंसान के भेड़िया बनने की कहानी नयी नहीं है। विदेशों में इस विषय को खूब भुनाया गया है और वेयरवुल्फ फिल्में आती रही हैं, मगर भेड़िया में इस हॉरर सब्जेक्ट को कॉमेडी के तौर दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan छूना चाहते थे एवरेस्ट की 'ऊंचाई', सूरज बड़जात्या ने इस वजह से कर दिया इनकार
.jpg)
आदिपुरुष अगले साल होगी रिलीज
प्रभास की आदिपुरुष अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। यह फिल्म रामायण से प्रेरित है और प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं। आदिपुरुष का टीजर आने के बाद इसके तकनीकी पहलू के लिए काफी ट्रोल किया गया था। नेगेटिव प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आने के बाद मेकर्स ने इस पर सफाई तक दी थी। आदिपुरुष ऐसी फिल्मों में शामिल है, जिनका खूब इंतजार किया जा रहा है।
एटली ने बताया मास एंटरटेनर
तमिल फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एटली ने तमिल ट्रेलर शेयर करके खूब तारीफ की है। एटली ने इंस्टा स्टोरी में फिल्म को मास एंटरटेनर बताते हुए लिखा कि फिल्म बच्चों और परिवारों को खूब पसंद आएगी।

एटली, शाह रुख खान की फिल्म जवान के लिए चर्चा में हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर काफी हाइप है। इस एक्शन फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं।
भेड़िया के वीएफएक्स ने किया प्रभावित
ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण का किरदार भेड़िया के काटने के बाद रूप बदलने लगता है। इसे कोई बीमारी समझकर सभी इलाज की तलाश में जुट जाते हैं। भेड़िया में कई दृश्यों में वीएफएक्स का इस्तेमाल है, जो काफी वास्तविक लगता है। भेड़िया 25 नवम्बर को 2 डी और 3 डी में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।
