विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Actresses in Cop Role: दीपिका पादुकोण से लेकर तापसी पन्नू तक, ये एक्ट्रेसेस प्ले करेंगी पुलिस का रोल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 20 Feb 2023 09:39 PM (IST)

कॉप का रोल प्ले करके कई एक्टर्स ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सिंघम हो या चुलबुल पांडे कॉप के ...और पढ़ें

Actresses in Cop Role: From Deepika Padukone to Taapsee Pannu, these actresses will play police role
Actresses in Cop Role: From Deepika Padukone to Taapsee Pannu, these actresses will play police role

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉप ड्रामा दर्शकों को बेहद पसंद आता है। यही वजह है कि 'चुलबुल पांडे' से लेकर 'बाजीराव सिंघम' तक दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। अब फिल्मों में एक्ट्रेसेस भी कॉप का रोल प्ले करके अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। हाल ही में आने वाली सीरीज और फिल्मों में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, तब्बू, मृणाल ठाकुर कॉप का रोल प्ले करती नजर आएंगी। तो चलिए आज जानते हैं उन्हीं एक्ट्रेसेस और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में...

'वो लड़की है कहां' में तापसी

मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू, जिन्होंने अलग-अलग तरह के रोल करके दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। अब वो प्रतीक गांधी के साथ 'वो लड़की है कहां' में एक शक्तिशाली पुलिसकर्मी का रोल प्ले करती नजर आएंगी। 'वो लड़की है कहाँ?' एक कॉमेडी ड्रामा है और ये तापसी की पहली आउट-एंड-कॉमेडी भूमिका होगी।

'भोला' में तब्बू

तब्बू 'भोला' में एक पुलिसकर्मी के रूप में दिखाई देंगी, तब्बू पहले भी पुलिसकर्मी के रोल में नजर आ चुकी हैं जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हाथ में बंदूक और काले चश्मे के साथ उनके बॉस-लेडी के अंदाज को देख उनके फैंस भोला में उनके कॉप लुक को देखने के लिए खासे एक्साइटेड हैं।

'सिंघम' सीरीज में दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में लेडी सिंघम के रूप में दीपिका पादुकोण के अनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका ला दिया। इस फिल्म में दीपिका पहली बार कॉप का रोल प्ले करती नजर आएंगी।

'गुमराह' में मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर टी-सीरीज और सीने1 स्टूडियो गुमराह में आदित्य रॉय कपूर के साथ एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म सीता रमन में बेहतरीन अदाकारी करने वाली मृणआल ठाकुर को इस फिल्म के बाद पुलिसकर्मी के रोल में देखना बेहद दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Box Office Remake: रीमेक किंग हैं अक्षय कुमार, हिट रहे है ज्यादातर साउथ फिल्मों के हिंदी वर्जन

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ का जलवा, एक्शन का धमाका और सस्पेंस का तड़का

यह भी पढ़ें: Sapna Gill: पृथ्वी शॉ से बदसलूकी के मामले में एक्ट्रेस सपना गिल को भेजा गया जेल, तीन दोस्त भी सलाखों के पीछे