Move to Jagran APP

...तो क्या प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद तब्बू भी!

तब्बू हालिया फिल्म अंधाधुन में नजर आई। इससे पहले वे गोलमाल अगेन का भी अहम हिस्सा रही।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 02:37 PM (IST)
...तो क्या प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद तब्बू भी!
...तो क्या प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद तब्बू भी!

आर कुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सितारों की शादी की खूब चर्चा है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इस साल शादी के बंधन में बघेंगे। प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी करेंगी तो दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगी। इस बीच एक नई खबर मशहूर अदाकारा तब्बू को लेकर आ रही है। 

loksabha election banner

फिल्म अभिनेत्री तब्बू ने मुंबई में पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि वह शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैंl बस उन्हें अच्छा लड़का मिल जाना चाहिएl यही उनकी एकमात्र शर्त हैl इस मौके पर तब्बू ने यह भी कहा कि शादी के लिए जीवनसाथी की जो लोगों के मन में धारणा होती है, वह मात्र एक परसेप्शन होता है। और एक समय तक होता है क्योंकि जब इन बातों से परे एक कोई अच्छा इंसान आपको मिलता है, तब आपको खुद ही पता चल जाता है कि यह तो वही है जिसका मैं इंतजार कर रही थी। एक कनेक्शन बन जाता है, जिससे आपको पता चल जाता हैl हां लेकिन एक बात यह भी है कि मैं जिस से शादी करूंगी, वह लंबा जरूर होगाl

गौरतलब है कि तब्बू हमेशा उनके निजी जीवन से जुड़े प्रश्नों के जवाब देने से बचती रही है लेकिन अब समय के साथ तब्बू थोड़ी बदल गई हैं और उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि फिल्मों के प्रचार के दौरान बातों में नमक मिर्च लगाना अब आवश्यक हो गया हैl

तब्बू हालिया फिल्म अंधाधुन में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक दृष्टिहीन पियानो प्लेयर का किरदार निभाया, जो असल में नेत्रहीन नहीं होता। वहीं, तब्बू गुज़रे ज़माने के सुपरस्टार की यंग वाइफ़ के रोल में नजर आई। सुपरस्टार का रोल अनिल धवन ने निभाया है। अंधाधुन की ख़ूबी यही है कि आख़िरी दृश्य तक दर्शक अंदाज़ा नहीं लगा पाते कि अगले दृश्य में क्या होने वाला है। 

बताते चलें कि तब्बू गोलमाल अगेन का भी अहम हिस्सा रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर कमाल किया था।  

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर की शादी में बस इतने होंगे ‘बॉलीवुड बाराती’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.