Move to Jagran APP

अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी से जुड़े बयान पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा- 'हे राम'

सोनम कपूर भी कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठाने लगी हैं। इस बार उन्होंने भाजपा नेता अनंत हेगड़े के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 04:43 PM (IST)
अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी से जुड़े बयान पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा- 'हे राम'
अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी से जुड़े बयान पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा- 'हे राम'

नई दिल्ली, जेएनएन। आजकल कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। इस बीच सोनम कपूर भी कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज़ उठाने लगी हैं। वह सिर्फ़ ट्रोल्स को ही जवाब नहीं दे रही हैं, बल्कि नेताओं के बयान पर भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बार उन्होंने भाजपा नेता अनंत हेगड़े के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

loksabha election banner

भाजपा नेता अनंत हेगड़े ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम को एक "नाटक" बताया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों को भारत में 'महात्मा' क्यों कहा जाता है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोगों के जवाब आ रहे हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गांधी के ही शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'हे राम'। हालांकि, ट्विटर पर इसके बाद से सोनम को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

शाहीन बाग को लेकर भी दिया जवाब

सोनम ने इससे पहले शाहीन बाग को लेकर भी सोशल मीडिया में अपनी बात रखी थी। हाल में शाहीन बाग में एक शख्स़ ने सरेआम गोलियां चलाई थीं। इसको लेकर उन्होंने लिखा था, 'यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटने वाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह नफरत को बढ़ावा दे रही है।' इस ट्वीट के बाद भी उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सोनम ने कई लोगों जवाब दिया था। एक यूजर ने जब उन्हें देश से बाहर जाने को कहा तो एक्ट्रेस ने उन्हें फेक हिंदू कह दिया था। 

गौरतलब है कि सोनम कपूर आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' में नज़र आई थीं। हालांकि, इस फ़िल्म को उम्मीदों के मुताबिक दर्शक नहीं मिले। वहीं, साल 2019 में आई उनकी फ़िल्म 'एक लड़की को देखा, तो ऐसा लगा' को क्रिटिक्स बॉक्स में तारीफें मिलीं, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफ़िस पर उतना शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.