Sonam Kapoor On Trolling: सोनम कपूर ऑनलाइन हेटर्स की ट्रोलिंग से है परेशान और दुखी, कही ये बात
Sonam Kapoor On Trolling सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस बॉलीवुड के स्टार किड्स का विरोध करने लगे थे। सोनम कपूर को भी अपने प्रशंसकों से कई घृणित संदेश मिल रहे थे जो मानते थे कि दिवंगत सुशांत भाई-भतीजावाद का शिकार हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएनl कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों की तरह सोनम कपूर आहूजा भी सोशल मीडिया पर अधिक ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। हाल ही में इस बारे में बात की है कि कैसे चारों ओर की नकारात्मकता ने उन पर मानसिक दबाव डाला। सोनम ने एक समाचार चैनल से इस बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले तीन या चार महीनों में का समय तनावपूर्ण था।
सोनम के अनुसार सोशल मीडिया पर बहुत सारी चीजें होती हैं और इनके बारे में नफरत और नेगेटिव बात होती है और यह सब उन्हें कमजोर कर रहा था और उन्हें भी नेगेटिव बना रहा है। हालांकि सोनम ने आगे खुलासा किया कि वह अब बहुत बेहतर महसूस कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस बॉलीवुड के स्टार किड्स का विरोध करने लगे थे। सोनम को भी अपने प्रशंसकों से कई घृणित संदेश मिल रहे थे, जो मानते थे कि दिवंगत सुशांत भाई-भतीजावाद का शिकार हुआ है और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपना अधिकार नहीं मिला है।
इसके बाद सोनम ने ट्रोलिंग से परेशान होकर इंस्टाग्राम पर टिप्पणी सेक्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। संसद में अपने भाषण में बॉलीवुड का बचाव करने के लिए जया बच्चन का सोनम ने हाल ही में स्वागत किया था। श्रीमती जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री की तुलना ’गटर’ से किए जाने और इसके कुछ सदस्यों के बयानों से आपत्ति जताई थीं। जया कंगना रनोट और रवि किशन द्वारा फिल्म इंडस्ट्री के बारे में की गई टिप्पणियों का उल्लेख कर रही थीं।
काम के मोर्चे पर सोनम को आखिरी बार 'ज़ोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम ने अभी अपनी अगली परियोजना की घोषणा नहीं है। सोनम कपूर जया बच्चन पर दिए अपने कमेंट्स को लेकर भी ट्रोल हो गई थींl सोनम कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थींl वह अनिल कपूर की बेटी हैंl सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैंl