एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी थीं Fan, इस चीज से लिखा था Letter
आमिर ख़ान की फिल्म 'दंगल' में बबीता कुमारी का किरदार निभाने वाली सान्या ने भी कभी लिखा था लेटर
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'दंगल' से मशहूर हुई एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी कभी किसी की फैन रही हैं जैसे आज उनके हजारों ही तादाद में फैन हैं। सान्या ने खुद बताया कि, एक समय था जब बतौर फैन उन्होंने लेटर लिखा था वो भी इस चीज से। आमिर ख़ान की फिल्म 'दंगल' में बबीता कुमारी तो आपको याद होगी। इस किरदार को निभाने वाली सान्या मल्होत्रा भी कभी किसी की फैन थी।
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान बतौर मेहमान पहुंची सान्या से जब पूछा गया कि, क्या उन्होंने किसी को खून से लेटर लिखा है तो उनका जवाब न था लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि, उन्होंने खून से तो नहीं बल्कि पेन से अपने फेवरेट स्टार को लेटर जरूर लिखा था। आपको बता दें कि, सान्या मुंबई में एक्ट्रेस रिचा चड्डा की पंजाबी शार्ट फिल्म 'खून आली चिठ्ठी' देखने पहुंची थी। इस मौके पर सान्या मल्होत्रा ने फिल्म की खूब प्रशंसा भी की और कहा, ''मुझे रिचा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह शॉर्ट फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म छोटे समय में ही कई भावनाएं दिखाने में सफल हुई है। कभी गुस्सा भी आता है। कभी सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म के लिए उनको ढेरों शुभकामनाएं।''
यह भी पढ़ें: अब बच्चन भी उतरे इस मराठी फिल्म के Support में
इस मौके पर सान्या मल्होत्रा से एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के नए लुक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की फातिमा का लुक उन्हें अधिक पसंद आया है और वह उनकी पसंदीदा हैं इसलिए उनकी साइड भी लेंगी। सान्या कहती है, ''फातिमा सना शेख का लुक देखा, मुझे वह बहुत पसंद आया। मैं उसकी साइड लूंगीं ही क्योंकि वह मेरी फेवरेट हैं।'' गौरतलब है कि दोनों एक्ट्रेस एक साथ फिल्म 'दंगल' में दिखाई दी थीं।