यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेगनेंसी में डांस करती नजर आईं Richa Chadha, फोटो शेयर कर लिखा- मस्त और स्वस्थ
Richa Chadha New Photos ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने बीते महीने पति अली फजल (Ali Fazal) संग सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदाकारा आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय देती नजर आ ही जाती हैं। अब इस वक्त एक्ट्रेस एक खास वजह से सुर्खियों में आई हैं।
हाल ही में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने पति अली फजल (Ali Fazal) संग मिलकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस को थोड़ी चिंता भी सता रही है।
यह भी पढ़ें- Richa Chadha ने हीरामंडी के डायरेक्टर Sanjay Leela Bhansali को इस अंदाज में किया विश, लंबा-चौड़ा नोट लिख की तारीफ
ऋचा चड्ढा की नई तस्वीर
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लू कलर के लहंगे में ऋचा चड्ढा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा- मस्त, स्वस्थ, जबरदस्त।

जल्द बनने वाली हैं मां
बता दें, ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 9 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपने आने वाले बेबी की घोषणा की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर कंबाइंड पोस्ट कर अनोखे अंदाज में ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। पहली तस्वीर में एक अनोखी इक्वेशन 1 + 1 = 3 लिखा गया था।
.jpg)
वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आया था। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें, सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस दोनों ने साल 2022 में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।
हीरामंडी में नजर आएंगी एक्ट्रेस
ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आएंगी। ऋचा के अलावा इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख भी अहम भूमिका में हैं।

इसके अलावा वह अपनी और अली फजल की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म 'फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर भी चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- Richa Chadha Pregnant: मां बनने वाली हैं Fukrey एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, अली फजल ने दी आने वाले बच्चे की गुड न्यूज
