नाराज होने पर ये काम करती हैं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, देखें वीडियो
नेशनल क्रश और मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी शानदार एक्टिंग के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि जब उन्हें बहुत गुस्सा आता है तो वो क्या करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। नेशनल क्रश और मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी शानदार एक्टिंग के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों की छोटी-छोटी क्लिप वायरल होती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो वर्कआउट करती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि गुस्सा आने पर वो क्या करती हैं।
इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वो किकबॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। इस वर्कआउट वीडियो में अभिनेत्री ब्लैक कलर के टॉप और ब्लैक एंड ग्रे कलर के ट्राउजर में दिख रही हैं। रश्मिका की इस वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अभिनेत्री की तारिफ कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'जब मैं बहुत-बहुत गुस्सा आता है तो मैं वास्तव में क्या करती हूं'।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। इस फोटो उनके आगे खाने की प्लेट भी रखी हुई है। साथ ही फोटो में उनके फेस एक्सप्रेसन भी बेहद क्यूट दिख रहे हैं। फोटो में वो पिंक कलर की टी-शर्ट में पोज देती दिख रही हैं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट करें तो वो जल्द ही मुत्तमशेट्टी मीडिया और माइथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म पुष्पा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रिन स्पेस शेयर कर रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं ये इस फिल्म को दो भागों में बनाया गया है फिल्म का पहला पार्ट इस साल 17 दिसंबर को रिलीज होगा और दूसरा भागा अगले साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।
वहीं रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता सिद्धार्थ मोल्हत्रा के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी 70 के दशक की भारत के पाकिस्तान पर किए गए सबसे बड़े मिशन की घटना पर आधारित है। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।