Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने लड़कियों को दी शादी से जुड़ी खास सलाह

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में भव्य शादी की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 09:16 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 01:42 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने लड़कियों को दी शादी से जुड़ी खास सलाह
प्रियंका चोपड़ा ने लड़कियों को दी शादी से जुड़ी खास सलाह

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकॉन हैं और उनका स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन स्टाइल हमेशा से ट्रेंड बनता रहा है। एक अभिनेत्री होने के नाते और एक पब्लिक फिगर होने के चलते भी वे अपने फैंस की इंस्पीरेशन रही हैं। तो वे शादी के लिए लड़कियों को जरूर सलाह भी दे ही सकती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुवारी लड़कियों को एक खास सलाह दी है जो कि शादी से जुड़ी है। 

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनास से शादी की थी। शादी के बाद अब वे फिलहाल अमेरिका में हैं जहां पर वे अलग-अलग फंक्शंस में शामिल हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर में निक प्रियंका की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि ऐसे किसी की तलाश करें जो आपकी तरफ इस तरह देखता हो। इसके बाद उन्होंने अपने पति निक जोनास को टैग भी किया है। 

 

View this post on Instagram

Find someone who looks at you like that...😍 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफलता का मुकाम हासिल किया है और वे कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इज़ट इट रोमांटिक 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन हॉलीवुड की इस फिल्म के निर्माता ने फैसला किया है कि प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को भारत ने रिलीज़ नहीं किया जाएगा। फिल्म को यू के और अमेरिका में रिलीज़ किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: विकास गुप्ता खतरों के खिलाड़ी से बाहर, कर दी ये बड़ी हरकत

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में भव्य शादी की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इससे पहले पिछले साल अगस्त में प्रियंका और निक ने सहाई और रोका की रस्म पूरी की थी जो कि मुंबई में ही प्रियंका के घर पर हुई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.