Move to Jagran APP

Priyanka Chopra का खुलासा, फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने पर एक्ट्रेस को आज तक है पछतावा, बोली ये बड़ी बात

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह कई इंटरव्यू में अपनी जिदंगी के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:41 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:41 AM (IST)
Priyanka Chopra का खुलासा, फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने पर एक्ट्रेस को आज तक है पछतावा, बोली ये बड़ी बात
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा , Instagram : priyankachopra

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह कई इंटरव्यू में अपनी जिदंगी के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब कहा है कि उन्हें फेयरनेस (गोरपन) क्रीम और उससे जुड़े उत्पादों का विज्ञापन करने का पछतावा है।

loksabha election banner

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से अपनी जिंदगी के बारे में कई किस्से साझा किए। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि भारत में स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का विज्ञापन करने के लिए उन्हें लोगों के काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

अभिनेत्री ने कहा, 'साउथ एशिया में स्किन लाइटनिंग का समर्थन करना आम बात है। इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि हर कोई कर रहा है। बल्कि, आज भी इसे ठीक माना जाता है, जब एक महिला कलाकार इसे करती है, लेकिन यह गलत बात है। मेरे लिए भी यह करना गलत था। एक छोटी बच्ची जो चेहरे पर टैल्कम पाउडर लगाती थी, क्योंकि मैं विश्वास करती थी कि डार्क स्किन होना अच्छी बात नहीं है।'

हालांकि हॉलीवुड में कदम रखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा है कि भारत में ऐसे उत्पादों का विज्ञापन करना साधारण बात है। अभिनेत्री ने साल 2015 में खुद को इस तरह के उत्पादों से दूर रखने का फैसला लिया था। बात करें प्रियंका चोपड़ा किताब 'अनफिनिश्ड' की तो यह किताब 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के बचपन से लेकर मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने, बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने और चुनौतियों का सामना से जुड़े ढेर सारे किस्सों का जिक्र किया गया है।

बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की तो हाल ही में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई है। यह फिल्म साल 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। फिल्म में एक सामाजिक भेदभाव को दिखाया जाएगा। द व्हाइट टाइगर में मुख्य रूप से गरीबी, जाति, धर्म, और भ्रष्टाचार पर कमेंट किया गया है। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। इस फिल्म में पहली बार प्रियंका और राजकुमार राव साथ में काम कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.